माधुरी दीक्षित और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के शूट में हुई थी मुश्किल, माधुरी दीक्षित ने बताया एक सीन के लिए लेने पड़े 15 रीटेक

Madhuri Dixit Iconic Song: माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' की शूटिंग का दिलचस्प किस्सा सुनाया। फूल और गुलेल वाले सीन के लिए करीब 15 रीटेक लेने पड़े थे।

सोनाली झा

Highlights

  • माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग से जुड़ा पुराना किस्सा शेयर किया।

  • गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के फूल और गुलेल वाले सीन के लिए करीब 15 रीटेक लेने पड़े थे।

  • मेकर्स को चिंता थी कि यह सीन पर्दे पर अजीब न लगे और दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं।

Madhuri Dixit Didi Tera Devar Deewana Story: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए, जिनमें 'दीदी तेरा देवर दीवाना' आज तक याद किया जाता है। लेकिन इस गाने के एक खास सीन को शूट करना मेकर्स के लिए आसान नहीं था।

माधुरी दीक्षित ने मराठी रियलिटी शो 'कोण होणार करोड़पति' में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं। शो में कंटेस्टेंट प्राजक्ता तावड़े ने माधुरी के फिल्म 'हम आपके हैं कौन' वाले आइकॉनिक लुक में उन्हें खास सरप्राइज दिया। प्राजक्ता कथक डांसर हैं। उन्हें उस अंदाज में देखकर माधुरी को फिल्म के पुराने दिन याद आ गए और उन्होंने गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के फूल और गुलेल वाले सीन का किस्सा सुनाया।

15 रीटेक में बना था गाना

माधुरी दीक्षित के मुताबिक, इस सीन को सही तरीके से फिल्माने के लिए टीम को करीब 15 रीटेक लेने पड़े थे। कभी निशाना चूक जाता था, तो कभी फूल टूट जाता था या गुलेल से निकलकर दूर चला जाता था। पर्दे पर भले ही यह सीन बेहद आसान और मजेदार दिखाई देता हो, लेकिन इसे शूट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

माधुरी दीक्षित और सलमान खान

सीन को लेकर क्यों परेशान थे मेकर्स

माधुरी ने बताया कि मेकर्स को चिंता थी कि कहीं यह सीन पर्दे पर अजीब न लगे या दर्शकों को पसंद न आए। ऐसे में अभिनेत्री और कोरियोग्राफर्स ने उन्हें समझाया कि सही कैमरा एंगल से यह सीन बेहद प्यारा लगेगा। टीम ने भरोसा दिलाया कि इसे खूबसूरती से फिल्माया जा सकता है। आखिरकार सीन शूट हुआ और दर्शकों को इसका अंदाज पसंद आया।

आज भी याद की जाती है फिल्म

सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल और लक्ष्मीकांत बेर्डे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। परिवार, प्यार और रिश्तों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। 'दीदी तेरा देवर दीवाना' भी उन्हीं गानों में से एक है, जिसने माधुरी के अंदाज को दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग