लॉक अप: सच या सजा का पहला टीजर जारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lock Upp Sach Ya Saza की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच, फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

Lock Upp Season 2: नेटफ्लिक्स ने लॉक अप: सच या सजा का पहला टीजर जारी हो गया है। वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख कैदियों के रूप में जेल के नजर आ रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

सोनाली झा

Lock Upp Sach Ya Saza Teaser: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' की पहली झलक जारी कर दी है। शो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कोरियोग्राफर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख जेल के भीतर कैदियों के रूप में नजर आ रहे हैं।

हालांकि मेकर्स ने अभी शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट्स को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इस रहस्यमयी झलक ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। नेटफ्लिक्स द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में फराह खान को कैदी नंबर 06 और रितेश देशमुख को कैदी नंबर 27 के रूप में दिखाया गया है। दोनों अलग-अलग जेल कोठरियों में बंद दिखाई देते हैं।

कैदी के रूप में दिखे फराह और रितेश

वीडियो का माहौल रहस्य, तनाव और जिज्ञासा से भरपूर है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। क्लिप में आगे चलकर जब दोनों आमने-सामने आते हैं, तो उनके बीच बिना किसी संवाद के सिर्फ नजरों और मुस्कान का खेल देखने को मिलता है। दोनों की रहस्यमयी मुस्कान यह संकेत देती है कि शो में कुछ बड़ा होने वाला है। वीडियो के अंत में टू बी कॉन्टीनुएड लिखकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया गया है।

27 जून से शुरू होगा शो

वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा कि दो खास मेहमान एक लॉक अप। साथ ही जानकारी दी गई कि 'लॉक अप: सच या सजा' का प्रसारण 27 जून से शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से ही फैंस शो से जुड़ी और जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। शो की थीम और टीजर को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पहले सीजन को मिली थी बड़ी सफलता

'लॉक अप' का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। जेल की थीम पर आधारित इस शो की मेजबानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की थी। वहीं स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले सीजन के विजेता बने थे। अब नए नाम और नए सस्पेंस के साथ लौट रहा 'लॉक अप: सच या सजा' दर्शकों के लिए कितना मनोरंजक साबित होगा, यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर