राम कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Lock Upp 2 Show: 'मैं प्लेबॉय था, कई लड़कियों से अफेयर थे'... राम कपूर के बयान ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Lock Upp 2 Controversy: फेमस एक्टर राम कपूर ने रियलिटी शो लॉक अप 2 में अपनी पुरानी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि शादी से पहले वे एक प्लेबॉय थे।

यति सिंह

Lock Upp 2 Ram Kapoor: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर और दर्शकों के बीच बेहद संस्कारी छवि रखने वाले एक्टर राम कपूर इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के फेमस रियलिटी शो लॉक अप के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो में कैदी बनकर पहुंचे कंटेस्टेंट्स के एक के बाद एक कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं।

अभी कुछ समय पहले ही सह-कलाकार आकांक्षा चमोला के अपनी लाइफ से जुड़े एक बड़े खुलासे को फैंस पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे कि इसी बीच खुद एक्टर राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा कर दिया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर उनके फैंस के बीच तहलका मचा दिया है।

शादी से पहले की लाइफ का हैरान करने वाला सच

यह पूरा वाकया तब सामने आया जब लॉक अप 2 के दौरान उनकी को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए राम कपूर की पुरानी डेटिंग लाइफ पर सीधे सवाल कर डाले। श्रेया ने जब उनसे उनके पुराने के प्रेम प्रसंगों और अफेयर्स की संख्या के बारे में जानना चाहा, तो राम कपूर ने पहले तो मुस्कुराते हुए चुटकी ली और कहा कि शादी के बाद उनका ऐसा कोई संबंध नहीं रहा।

मगर जब श्रेया ने बात साफ करते हुए शादी से पहले के दौर के बारे में पूछा, तो एक्टर ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि शादी से पहले उनकी जिंदगी बिल्कुल अलग थी और वे एक प्लेबॉय थे। उन्होंने यह भी माना कि उस दौरान उनके इतने ज्यादा अफेयर्स थे कि वे उन्हें ठीक से गिन भी नहीं सकते।

एकता कपूर ने गौतमी को किया था आगाह

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राम कपूर ने एक और पुराना किस्सा शेयर किया जो सीधे तौर पर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर से जुड़ा हुआ है। एक्टर राम कपूर ने बताया कि एकता कपूर उनकी पत्नी गौतमी की बहुत अच्छी और करीबी सहेली हैं। जब एकता को यह भनक लगी कि राम और गौतमी एक-दूसरे के साथ शादी की तैयारी कर रहे हैं, तो वे गौतमी को लेकर बेहद परेशान हो गईं।

एकता ने तुरंत गौतमी को फोन मिलाया और उन्हें आगाह करते हुए कहा था कि तुम जिससे शादी करने जा रही हो, उसके अतीत में बहुत सी लड़कियों के साथ चक्कर रह चुके हैं, इसलिए जरा संभलकर कदम आगे बढ़ाना। राम ने शो में यह बात स्वीकार की, कि एकता कपूर अपनी सहेली को लेकर वाकई फिक्रमंद थीं और उनका ऐसा करना पूरी तरह सही था क्योंकि उस दौर में वे सच में वैसे ही स्वभाव के थे।

सेट पर शुरू हुई थी इस फेमस जोड़ी की कहानी

राम कपूर और गौतमी की जोड़ी को सबसे मजबूत कपल्स में से एक गिना जाता है। दोनों के इस खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत साल 2000 में दूरदर्शन के फेमस शो घर एक मंदिर के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच पहले गहरी दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

वह दौर राम कपूर और गौतमी के लिए काफी संवेदनशील था क्योंकि वे अपने तलाक के बाद एक बेहद मुश्किल मानसिक और व्यक्तिगत दौर का सामना कर रही थीं और उस कठिन समय में राम ने उनका पूरा साथ देकर उनका भरोसा जीता। लगभग 2 सालों तक एक-दूसरे को समझने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 फरवरी 2003 को वैलेंटाइन डे के खास मौके पर शादी कर ली थी।

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत