हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम

Lock Upp 2 को जीतने के 2 सबसे प्रबल दावेदार माने जाने वाले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में एक टास्क ने दूरियां ला दी है। दरअसल फाइनलिस्ट बनने की रेस में हर्षद ने शिवांगी को पीछे छोड़ दिया है।

अपूर्वा नायक

Lock Upp 2 Harshad Chopda First Finalist: नेटफ्लिक्स के मसालेदार रियलिटी शो लॉकअप 2 में इस हफ्ते फुल टू एंटरटेनमेंट का तड़का लगने जा रहा है। शो जल्द ही अपने फिनाले वीक में प्रवेश करने वाला है।

हालांकि फिनाले से पहले इस शो के दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने शो का पूरा रुख ही बदल लिया है। इस खुलासे के बाद हर्षद चोपड़ा इस शो के पहले फाइलिस्ट बन गए है। लेकिन उनकी इस खुशी में शिवांगी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

टास्क ने बदला खेल

शो के लेटेस्ट एपिसोड को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शिवांगी और हर्षद के बीच दूरी लाने के लिए जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। दरअसल, फाइनल राउंड के टास्क के दौरान शो के होस्ट रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक दावत पर बुलाया और इस टास्क के नियम बताए कि उनके पास सिर्फ 60 मिनट का समय है। इस टास्क के अंतर्गत एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स को डाइनिंग टेबल छोड़कर बाहर जाना था और जो भी खिलाड़ी आखिर तक उस टेबल पर टिका रहेगा, वही शो का पहला फाइनलिस्ट बनेगा।

एक-एक कर बाहर होते गए कंटेस्टेंट्स

टास्क के दौरान सबसे पहले श्रेया कालरा को स्पेशल एडवांटेज मिला, जिसके बाद उन्होंने टेबल छोड़ दी। इसके बाद योगेश रावत ने 10 लाख रुपये का ऑफर स्वीकार कर गेम से बाहर होने का फैसला किया। धीरे-धीरे राम कपूर, शिल्पा शिंदे, वरुण यादव और आकांक्षा चमोला भी अलग-अलग कारणों से टेबल छोड़ते गए। आखिर में मुकाबला सिर्फ हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच रह गया।

हर्षद और शिवांगी के बीच हुई तीखी बहस

फाइनल टास्क के दौरान हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी से कहा कि वह पहले उनके लिए एक अहम टास्क हार चुके हैं। यह बात शिवांगी को पसंद नहीं आयी और उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी हर्षद से अपने लिए गेम खेलने को नहीं कहा था। दोनों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल काफी टेंशन भरा हो गया।

गुस्से में उठीं शिवांगी, हर्षद बने पहले फाइनलिस्ट

बहस के दौरान हर्षद ने कहा कि यदि शिवांगी चाहें तो वह खुद टेबल छोड़ सकते हैं। इस पर शिवांगी ने इसे अनावश्यक ड्रामा बताते हुए नाराजगी जाहिर की और खुद ही टेबल छोड़कर उठ गईं। उनके उठते ही हर्षद चोपड़ा अकेले टेबल पर बचे और नियमों के अनुसार 'लॉक अप 2' के पहले फाइनलिस्ट घोषित कर दिए गए।

भावुक हुईं शिवांगी जोशी

टास्क खत्म होने के बाद शिवांगी जोशी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं। वह अपनी सेल में बैठकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। फिनाले वीक में हुआ यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। अब दर्शकों की नजर शो के आगामी एपिसोड पर है, जहां बाकी फाइनलिस्टों की तस्वीर भी साफ होगी।

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त