Arjun Bijlani Replace Karan Kundra Laughter Chefs 3: कुकिंग और कॉमेडी का तगड़ा कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ एक बार फिर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। हर शनिवार और रविवार रात आने वाले इस शो में हंसी का भरपूर डोज मिलता है। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्जुन बिजलानी की एंट्री ने माहौल पूरी तरह बदल दिया है।
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्जुन बिजलानी बाइक पर सवार होकर सेट पर एंट्री करते हैं। उन्हें देखते ही सभी कंटेस्टेंट्स खुशी से झूम उठते हैं। अर्जुन मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे कलर्स चैनल में उनकी घर वापसी हो गई हो। उनकी एंट्री से शो का एनर्जी लेवल और भी हाई हो जाता है।
हालांकि, अर्जुन बिजलानी शो में बतौर कंटेस्टेंट या कॉमेडियन नहीं आए हैं। दरअसल, भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं और मैटरनिटी लीव पर हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन उनकी जगह होस्ट बनेंगे, लेकिन असल में वह करण कुंद्रा की जगह आए हैं, जो शूटिंग की वजह से उस एपिसोड में मौजूद नहीं थे।
प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश बताती हैं कि करण कुंद्रा शूट के कारण नहीं आए हैं। इस पर अली गोनी मजाक में पूछते हैं कि अब तेजस्वी अकेले कैसे खाना बनाएंगी। तभी कृष्णा अभिषेक अर्जुन बिजलानी को इंट्रोड्यूस करते हैं। तेजस्वी जब उनसे ग्लैमर को लेकर सवाल करती हैं, तो अर्जुन का जवाब सुनकर सभी हंस पड़ते हैं और तेजस्वी का रिएक्शन देखने लायक होता है।
प्रोमो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब अभिषेक कुमार अर्जुन बिजलानी की फीस को लेकर तंज कसते हैं। वह कहते हैं कि अर्जुन इतनी फीस ले जाते हैं कि शो में गैस सिलेंडर के पैसे तक नहीं बचे। यह सुनते ही अर्जुन मजाकिया गुस्से में अभिषेक को दौड़ा लेते हैं और कहते हैं, “तेरा शो? ये कब से तेरा शो हो गया?” इसके बाद कृष्णा बीच-बचाव करते हैं और हंसी का माहौल बन जाता है।
ये भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ देख कहा, ‘गर्व महसूस हो रहा’, निर्देशक के विजन को सराहा
अर्जुन बिजलानी की यह एंट्री और उनका मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साफ है कि लाफ्टर शेफ्स 3 आने वाले दिनों में और भी ज्यादा हंसी और एंटरटेनमेंट लेकर आने वाला है।