एल 2 एम्पुरान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

L2 Empuraan Collection Day 2: ‘एम्पुरान’ने थिएटर में मचाया धमाल, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन

पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम एक्शन ड्रामा फिल्म एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ओपनिंड डे पर जबरदस्त कमाई कर चुकी है। इसी बीच अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं..

स्नेहा मौर्या

मुंबई: जाने-माने एक्टर मोहनलाल की मलयालम एक्शन ड्रामा फिल्म एल 2 एम्पुरान लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी थीं। वहीं 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पृथ्वीराज सुकुमारन की निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अच्छा प्रदर्शन किया। जबरदस्त बज के बीच थिएटर्स में उतरने का फायदा फिल्म की कमाई को जरूर मिला है। इसी बीच अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं..

दरअसल, एम्पुरान एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी केरल के राजनीतिक माहौल को दिखाने का काम करती है। मोहनलाल का किरदार फिल्म में महत्वपूर्ण है और उन्होंने तारीफ के लायक काम किया है। खास बात है कि मूवी के डायरेक्टर पृथ्वीराज ने भी फिल्म में लीड रोल की भूमिका निभाई है। रिलीज से पहले एम्पुरान ने एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया था। पहले दिन बड़ी ओपनिंग मिलने के बाद दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एल 2 एम्पुरान ने पहले दिन 21.5 करोड़ का कलेक्शन किया। मलयालम फिल्म के लिए कमाई का यह आंकड़ा काफी ज्यादा है। इसके बाद अंदाजा लग गया है कि यह फिल्म बॉलीवुड की ज्यादातर मूवी के लिए रास्ते का कांटा बन सकती है। खासकर सलमान खान की सिकंदर के कलेक्शन पर मोहनलाल की फिल्म भारी पड़ सकती है।

खबर लिखे जाने तक फिल्म ने दूसरे दिन 5.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। खैर, इस आंकड़े में बदलाव होना संभव है। कुल कमाई के आंकड़े की बात करें, तो मूवी ने दो दिनों में मिलाकर 27.08 करोड़ का कलेक्शन भारत में कर लिया है। वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

43वें दिन विक्की कौशल की फिल्म ने 89 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं, मलयालम फिल्म की कमाई का आंकड़ा इससे काफी ज्यादा है। ऐसे में इतना साफ हो गया है कि छावा के सिनेमाघरों में मौजूद होने का कोई फर्क एम्पुरान को नहीं पड़ा है।

रविवार यानी 30 मार्च को मोहनलाल स्टारर फिल्म का सीधा मुकाबला सलमान खान की सिकंदर से होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्म में से किसके हिस्से ज्यादा कमाई आती है। बता दें कि एआर मुरुगदास की निर्देशित सिकंदर का क्रेज भी लोगों के बीच काफी देखने को मिल रहा है। वहीं, मोहनलाल की फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि यह सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर मूवी को टक्कर दे सकती है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव