नॉयना के सीने पर लोटेंगे सांप! मिहिर ने तुलसी को बताया 'लाइफ डायरेक्टर', अब होगा महाबवाल 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: उलटी पड़ी नॉयना की चाल, लाख कोशिशों के बावजूद रोने को हुई मजबूर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी और मिहिर एक इवेंट में हाथ थामकर आएंगे, जिससे नॉयना को सदमा लगेगा। मिहिर जमाने के सामने तुलसी की तारीफ करेगा। नॉयना अब तुलसी-मिहिर को अलग करने की कसम खाएगी।

अनिल सिंह

KSBKBT 2: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जल्द ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। मिहिर और तुलसी के बीच की अनबन खत्म होती नजर आ रही है, जिससे नॉयना (Noyna) के सपनों पर पानी फिरने वाला है। बीते दो एपिसोड से मिहिर के एक खास इवेंट में जाने की तैयारी चल रही थी, जिसमें अब तुलसी भी उनके साथ कदम रखेंगी। इस इवेंट में मिहिर और तुलसी को साथ देखकर नॉयना को ज़ोरदार झटका लगेगा, और उसे लगेगा कि मिहिर उसके हाथ से हमेशा के लिए निकल गया है।

सीरियल की कहानी, जो पिछले कुछ समय से मिहिर (Mihir) और तुलसी (Tulsi) के बीच के छोटे-मोटे झगड़ों और इवेंट की तैयारियों पर अटकी हुई थी, अब एक बड़े मोड़ पर आ पहुंची है। इवेंट में जाने के लिए तुलसी ने पहले तो मना किया, लेकिन अंत में मिहिर के साथ तैयार होकर वह इस समारोह में शामिल होने को राजी हो गई। वहीं, दूसरी तरफ नॉयना भी मिहिर के लिए सज-संवरकर तैयार हुई थी, यह सोचकर कि मिहिर पर सिर्फ उसका ही हक़ है। इन सबके बीच अंगद (Angad) का अपनी मंगेतर वृंदा (Vrinda) से दूरी बनाना भी कहानी में एक और भावनात्मक ट्रैक जोड़ रहा है।

नॉयना के सपनों पर फिरा पानी

परी (Pari) की बातों में आकर नॉयना ख्वाबों की दुनिया में थी। उसे पूरी तरह से यकीन हो चला था कि मिहिर अब उसकी झोली में आ गया है। लेकिन जब मिहिर और तुलसी इवेंट में एक-दूसरे का हाथ थामकर एक साथ एंट्री लेंगे, तो नॉयना को सदमा लग जाएगा। नॉयना को इस बात पर यकीन ही नहीं होगा कि तमाम अनबन के बावजूद तुलसी और मिहिर का रिश्ता इतना मजबूत है। इस दृश्य को देखकर नॉयना और उसकी समर्थक परी, दोनों के सीने में आग लग जाएगी और उनकी सारी उम्मीदें टूट जाएंगी।

मिहिर भरेगा तुलसी की तारीफों के कसीदे

इवेंट के दौरान मिहिर सबके सामने अपनी पत्नी तुलसी की प्रशंसा में कसीदे पढ़ेगा। मिहिर दुनिया को बताएगा कि उसकी सफलता और उसकी कंपनी, दोनों में तुलसी का बहुत बड़ा हाथ है, और वह उसकी जिंदगी की डायरेक्टर है। भरे समाज में मिहिर का यह बयान नॉयना के लिए साँप सूंघ जाने जैसा होगा। तुलसी और मिहिर का यह सार्वजनिक स्नेह नॉयना के लिए असहनीय हो जाएगा, जिसके चलते वह जल्द ही इवेंट से घर के लिए रवाना हो जाएगी।

नॉयना का नया 'पागलपन'

घर लौटते ही नॉयना खुद को संभाल नहीं पाएगी। वह गुस्से और हताशा में एक बड़ा फैसला लेगी। नॉयना यह तय करेगी कि वह किसी भी हाल में तुलसी और मिहिर को अलग करके ही दम लेगी, क्योंकि वह मिहिर के बिना नहीं रह सकती। नॉयना का यह पागलपन भरा दावा और उसकी आगामी योजनाएं तुलसी और मिहिर के रिश्ते के लिए एक नई और भारी मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। वहीं, दूसरी तरफ अंगद का वृंदा से जानबूझकर दूरी बनाना वृंदा का दिल तोड़ देगा, जो शायद नॉयना के प्लान को और हवा दे सकता है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, नितिन गडकरी ने पत्नी संग डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट