क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT 2 Spoiler: नॉयना के हाथ से निकला मिहिर, तुलसी संग होगा दोबारा शादी, घर में मचेगा भूचाल

KSBKBT Update: बापजी मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी का ऐलान करेंगे, जिससे नॉयना को करारा झटका लगेगा। हालांकि शादी के बाद भी तुलसी मिहिर को माफ नहीं करेगी, जिससे कहानी में नया इमोशनल ट्विस्ट आएगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामा लेकर दर्शकों के सामने आने वाला है। तुलसी की वापसी के बाद से ही कहानी में लगातार नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं और अब आने वाले एपिसोड्स में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो न सिर्फ किरदारों बल्कि दर्शकों को भी चौंका देगा।

तुलसी के घर लौटते ही मिहिर के तेवर पूरी तरह बदल चुके हैं। जहां एक तरफ वह बापजी के सामने तुलसी के लिए सम्मान और अपनापन दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर अकेले में नॉयना को उसकी हैसियत याद दिलाने से पीछे नहीं हट रहा। मिहिर को लगने लगा है कि अगर तुलसी उसके साथ बनी रही, तो वह अपनी जिंदगी की हर मुश्किल से बाहर निकल सकता है।

बापजी को लगेगा गहरा सदमा

इसी बीच कहानी में बड़ा धमाका तब होगा, जब बापजी को यह एहसास होगा कि मिहिर और तुलसी के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। यह सच जानकर बापजी को गहरा सदमा लगेगा। परिवार की टूटती हालत और पुराने रिश्तों की कड़वाहट देखकर बापजी एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं, जो पूरे घर की दिशा बदल देगा।

मिहिर और तुलसी की होगी दोबारा शादी

आने वाले एपिसोड में बापजी ऐलान करेंगे कि वह मिहिर और तुलसी की दोबारा शादी करवाएंगे। यह फैसला सुनकर तुलसी हैरान रह जाएगी, वहीं मिहिर के चेहरे पर खुशी साफ नजर आएगी। लेकिन इस ऐलान से सबसे बड़ा झटका नॉयना को लगेगा। जिस मिहिर को वह अपने कब्जे में मान बैठी थी, वह उसके हाथ से फिसलता नजर आएगा।

नॉयना को जलील करेगा मिहिर

नॉयना के लिए हालात और भी खराब हो जाएंगे, जब शादी की रस्में उसकी आंखों के सामने होंगी। घर के लोग भी नॉयना को ताने मारेंगे और मिहिर उसे बार-बार जलील करेगा। मिहिर और तुलसी की शादी होते ही नॉयना के सारे प्लान धरे के धरे रह जाएंगे। हालांकि, यह शादी भी तुलसी और मिहिर के रिश्ते की सारी गलतफहमियां खत्म नहीं करेगी।

मिहिर को माफ नहीं करेगी तुलसी

शादी के बाद भी तुलसी मिहिर को माफ करने के लिए तैयार नहीं होगी और उसके साथ रहने से इनकार कर देगी। तुलसी का यह फैसला मिहिर का दिल तोड़ देगा और कहानी में एक नया भावनात्मक मोड़ ले आएगा। कुल मिलाकर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने वाले एपिसोड्स में शादी, साजिश और टूटते रिश्तों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाला है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं