अचिंत कौर और अमन यतन वर्मा (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

तुलसी की जिंदगी में होगी पुराने दुश्मनों की वापसी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में फिर सौतन बनकर लौटेगी मंदिरा

Mandira return in KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में पुराने किरदारों की वापसी का सिलसिला जारी है। अमन वर्मा के बाद अब अचिंत कौर भी मंदिरा के किरदार में शो में लौटने वाली हैं।

अपूर्वा नायक

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest News: स्टार प्लस के सबसे आइकॉनिक टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन में तुलसी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आने वाली हैं।

कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि बालाजी टेलीफिल्म्स के इस पॉपुलर शो में अमन यतिन वर्मा की री-एंट्री होने वाली है। अब खबर है कि अमन वर्मा के साथ ही शो में जल्द ही अचिंत कौर की भी वापसी हो सकती है। अचिंत कौर शो में मंदिरा का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती है।

अचिंत कौर दोबारा निभाएंगी मंदिरा का रोल

एकता कपूर के इस आइकॉनिक सीरियल के पहले सीजन में भी अचिंत कौर मंदिरा का रोल निभाते हुए नजर आयी थी। अब खबर है कि अचिंत कौर दोबारा मंदिरा के रोल में नजर आ सकती है। अंचित कौर का किरदार अपनी डार्क और नेगेटिव एनर्जी के लिए जाना जाता है।

अमन यतन वर्मा की भी होगी वापसी

अंचित कौर के अलावा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अमन यतन वर्मा की भी वापसी होते हुए नजर आ सकती है। अमन वर्मा इस सीरियल के पहले सीजन में अनुपम कपाड़िया का किरदार निभाते हुए दिखे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि मंदिरा और अनुपम की एंट्री से तुलसी के जीवन में क्या भूचाल आता है।

कब होगी मिहिर की एंट्री

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार मिहिर की वापसी का हो रहा है, लेकिन अभी मिहिर की रीएंट्री को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जहां शो में तुलसी के सभी पुराने दुश्मनों की एंट्री हो रही है, ऐसे में मिहिर के लौटने का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

शो के ऑफ एयर होने की भी है खबर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के जल्द ही ऑफ एयर होने की खबर पिछले कई समय से जारी है। स्मृति ईरानी को बीजेपी की ओर से मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद से ही लगातार शो के ऑफ एयर होने की चर्चा जारी थी। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शो की कहानी अब फैंस को भी बोर करने लगी है।

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: अब तक 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत