क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

रणविजय की साजिश होगी फेल, आखिरी पल में रुकेगी विरानी इंडस्ट्री की नीलामी, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

KSBKBT 2 Spoiler: शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि विरानी इंडस्ट्री की नीलामी के बीच में तुलसी पहुंचेगी और नीलामी रुकवा देगी। इस दौरान खुलासा होगा कि उसने बैंक का पूरा लोन चुका दिया है।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर दर्शकों को बांधे हुए है। लीप के बाद बदली कहानी, मजबूत डायलॉग्स और इमोशनल ट्विस्ट ने शो की रफ्तार को और तेज कर दिया है। खासतौर पर तुलसी का नया, आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मिहिर के लिए उम्मीद की किरण बनी तुलसी

जैसे ही मिहिर को यह पता चलता है कि तुलसी जिंदा है, उसकी टूटी हुई दुनिया में मानो फिर से रोशनी लौट आती है। तुलसी अब सिर्फ उसकी पत्नी नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है। मिहिर को लगता है कि जब तुलसी उसके साथ है, तो कोई भी मुश्किल उसे तोड़ नहीं सकती।

विरानी इंडस्ट्री पर छाया संकट

कहानी उस वक्त और गंभीर हो जाती है जब विरानी इंडस्ट्री नीलामी के कगार पर पहुंच जाती है। शांति निकेतन में हर चेहरा चिंता से भरा नजर आता है। रणविजय इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करता है और मिहिर को खुली चुनौती देता है कि वह उसी के पैसों से कंपनी खरीदकर दिखाए। दूसरी तरफ अंगद के मन में ऋतिक को लेकर संदेह गहराने लगता है। उसे लगता है कि ऋतिक मासूम बनकर मां की भावनाओं से खेल रहा है। मां का बार-बार ऋतिक के पक्ष में खड़ा होना अंगद को और बेचैन कर देता है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।

परी और अजय की बढ़ती नजदीकियां

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में एक नई लव स्टोरी भी धीरे-धीरे दिल जीत रही है। पार्क में मुलाकात के दौरान अजय अपनी दर्दभरी कहानी परी के सामने खोलता है। पत्नी को खोने का दर्द और बेटे की जिम्मेदारी उसके किरदार को और गहराई देती है। परी का उसका साथ देना दोनों के रिश्ते को नया मोड़ देता है।

आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब नीलामी के दौरान तुलसी वकील और अजय के साथ एंट्री करती है। वह नीलामी रुकवाती है और खुलासा होता है कि बैंक का पूरा लोन चुका दिया गया है। जब सभी पूछते हैं कि यह चमत्कार किसने किया, तो जवाब मिलता है तुलसी ने। अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि तुलसी आगे कौन-सा बड़ा फैसला लेने वाली है।

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील