क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KSBKBT Twist: तुलसी फिर थामेगी मिहिर का साथ, शांतिनिकेतन बचाने के लिए लेगी बड़ा फैसला, नोयोना के उड़ेंगे होश

KSBKBT Twist Tulsi And Mihir Reunion: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 6 साल के लीप के बाद कहानी ने जबरदस्त मोड़ लिया है। ऐसे में शांतिनिकेतन को बचाने के लिए तुलसी बड़ा फैसला लेगी।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap Upcoming Episode: स्टार प्लस के आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में 6 साल के लीप के बाद कहानी हर दिन नया और चौंकाने वाला मोड़ ले रही है। दर्शकों को एक बार फिर तुलसी वीरानी के मजबूत अवतार की झलक देखने को मिल रही है। भले ही तुलसी ने मिहिर को पूरी तरह माफ नहीं किया है, लेकिन परिवार और शांतिनिकेतन के लिए वह एक बार फिर बड़ा त्याग करने को तैयार दिख रही है।

लीप के बाद गायत्री के किरदार में भी बड़ा बदलाव आया है। अपनी पुरानी गलतियों का एहसास होने के बाद गायत्री तुलसी से माफी मांग चुकी है और इस बार वह तुलसी के साथ मजबूती से खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, ऋतिक भी अपनी भूल स्वीकार करते हुए तुलसी से माफी मांगता है। वह साफ करता है कि अगर तुलसी नहीं चाहतीं, तो उन्हें मिहिर के साथ जाने की कोई मजबूरी नहीं है।

शांतिनिकेतन पर मंडराया बड़ा खतरा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब खुलासा होता है कि शांतिनिकेतन गिरवी रखा गया है। मिहिर ने जिस व्यक्ति से लोन लिया है, वह उसका जानने वाला है। वह मिहिर को अपने घर शादी के एक फंक्शन में बुलाता है और खास तौर पर तुलसी को साथ लाने की शर्त रखता है।

जैसे ही यह बात वीरानी परिवार तक पहुंचती है, सभी के होश उड़ जाते हैं। परिवार को डर है कि अगर बापजी को पता चल गया कि तुलसी और मिहिर साथ नहीं रह रहे हैं, तो वह लोन चुकाने के लिए समय नहीं देंगे और शांतिनिकेतन उनके हाथ से निकल जाएगा।

तुलसी के फैसले से नोयोना परेशान

इस मुश्किल घड़ी में गायत्री तुलसी के पास पहुंचकर पूरी सच्चाई बताती है और कहती है कि अब सिर्फ वही शांतिनिकेतन को बचा सकती है। हालात को समझते हुए तुलसी अपने बच्चों और घर के भविष्य के लिए मिहिर के साथ जाने का फैसला करती है।

हालांकि, तुलसी का यह फैसला नोयोना के लिए किसी झटके से कम नहीं है। मिहिर से शादी के सपने देख रही नोयोना की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी की वापसी से घर में जबरदस्त ड्रामा और भावनात्मक टकराव देखने को मिलने वाला है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए