कुणाल खेमू ने इस फिल्म के लिए जीता बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड 
मनोरंजन

कुणाल खेमू ने इस फिल्म के लिए जीता बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड, बचपन का सपना हुआ पूरा

Kunal Khemu Film: कुणाल खेमू को पहली निर्देशकीय फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। ट्रॉफी थामते हुए कुणाल ने इसे अपने बचपन का सपना पूरा होने जैसा बताया।

सोनाली झा

Kunal Khemu won Filmfare Award: एक्टर कुणाल खेमू ने अपनी पहली निर्देशकीय फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक' का पुरस्कार जीता। इस जीत को कुणाल ने अपने बचपन का सपना बताया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ दो फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा कि फिल्मफेयर बेबी। ये ट्रॉफी मैं बचपन से चुपके-चुपके अपने नाम करना चाहता था। इसे हाथों में पकड़ना सपने जैसा है।

कुणाल ने फिल्मफेयर और जीतेश पिल्लई को सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने अपनी पूरी टीम को श्रेय दिया, जिसमें निर्माता रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, रुचा पाठक, कासिम जगमागिया, विशाल चंदमानी और एक्सेल मूवीज शामिल हैं। उन्होंने एक्टर्स अविनाश तिवारी, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और नोरा फतेही की तारीफ की, जिन्होंने किरदारों को जीवंत किया।

कुणाल खेमू ने कही ये बात

कुणाल ने अपनी मेहनती क्रू, हर विभाग के सदस्यों और दर्शकों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने टिकट खरीदकर फिल्म को प्यार दिया। अपने परिवार के समर्थन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हाथ जोड़कर, दिल से भरे प्यार और आभार के साथ आप सभी का शुक्रिया। मैं तब तक काम करता रहूंगा, जब तक मुझमें ताकत है। पोस्ट करने के बाद कुणाल के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

सेलेब्स का रिएक्शन

करीना कपूर खान ने लिखा कि कुणाल ने इसे सबसे योग्य तरीके से कर दिखाया। नेहा धूपिया ने लिखा कि बधाई हो कुणाल, बहुत ही अच्छी तरह। सबा पटौदी ने लिखा कि बहुत अच्छी तरह से योग्य, तुम पर बहुत गर्व है भाई। साकिब सलीम ने लिखा कि चलो चलें। उन्नी मुकुंदन ने लिखा कि बहुत-बहुत बधाई। कृतिका कामरा ने लिखा कि बधाई हो। एक्टर दिव्येंदु ने लिखा कि आनंद तो हो रहा है, सुपर बधाई भाई।

कब रिलीज हुई थी मडगांव एक्सप्रेस

'मडगांव एक्सप्रेस' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म तीन बचपन के दोस्तों की गोवा यात्रा की कहानी है, जो अप्रत्याशित मुसीबतों के कारण हास्य में बदल जाती है। फिल्म में प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनके अभिनय को खूब सराहा गया था। फिल्म में कुणाल के निर्देशन को काफी सराहना मिली थी।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित