अग्रता शर्मा के रिसेप्शन में लोगों को याद आया कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष  
मनोरंजन

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी, लोगों को याद आया सोनाक्षी पर किया कटाक्ष

Agrata Sharmma: कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। लेकिन लोगों को कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष याद आ गया।

अनिल सिंह

Agrata Sharmma Wedding Reception: कुमार विश्वास वैसे तो कवि हैं, लेकिन उन्होंने राजनीतिक अखाड़े में दंगल भी खेला है। अब वह राजनीति से दूर है लेकिन उनकी बेटी की शादी की बाद रिसेप्शन में राजनीति से जुड़े लोग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भरमार देखने को मिली। बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद रखा गया रिसेप्शन चर्चा में आ गया है। इस रिसेप्शन में खास मेहमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाई दिए। तो वहीं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी नजर आए, सिंगर बी प्राक भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।  चिराग पासवान के अलावा तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा भी नजर आए। इसके अलावा वहां धर्म गुरुओं की मौजूदगी भी दर्ज की गई। लेकिन इन सबके बीच लोगों को कुमार विश्वास का सोनाक्षी सिन्हा पर किया गया कटाक्ष भी याद आ गया।

कुमार विश्वास ने कुछ दिनों पहले एक कवि सम्मेलन के दौरान बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर कटाक्ष किया था। कुमार विश्वास ने मंच पर कहा था कि अपने बच्चों को रामायण और गीता पढ़ाइए कहीं ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपके घर की लक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाए। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर अपना जवाब भी दिया था। कुमार विश्वास के कटाक्ष की खूब आलोचना की गई थी और उनके इस बयान को निंदा से भरा बताया गया था। लेकिन कुमार विश्वास इस समय अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

कौन हैं अग्रता शर्मा कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी के बाद रिसेप्शन में प्रधानमंत्री और तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे। अग्रता शर्मा एक मार्केटिंग एजेंसी चलाती हैं। जिनकी शादी पवित्र खंडेलवाल से हुई है। पवित्र खंडेलवाल एक बिजनेसमैन हैं। अग्रता शर्मा की शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई, बाद में उन्होंने इंग्लैंड जाकर बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स किया। उन्होंने फैशन मार्केटिंग में मास्टर आफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की है। अग्रता का शर्मा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए