कुमार सानू और अनु मलिक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन

Kumar Sanu Anu Malik Story: कुमार सानू ने कहा कि रिकॉर्डिंग के दौरान अनु मलिक ने उनकी जमकर आलोचना की थी, लेकिन उसी रात फोन कर उनकी तारीफ भी की। दोनों की जोड़ी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए थे।

सोनाली झा

Kumar Sanu Anu Malik Recording Story: 90 के दशक में बॉलीवुड संगीत की दुनिया पर राज करने वाले गायक कुमार सानू और संगीतकार अनु मलिक की जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। दोनों के साथ काम करने के कई किस्से आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में कुमार सानू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में अनु मलिक के साथ हुआ एक दिलचस्प अनुभव शेयर किया।

कुमार सानू ने बताया कि अनु मलिक के साथ काम करते समय अक्सर रिकॉर्डिंग के दौरान बहस हो जाया करती थी। हालांकि यह बहस पेशेवर माहौल का हिस्सा होती थी और दोनों कलाकार अपने काम को बेहतर बनाने के लिए खुलकर राय रखते थे। उनकी आदत हमेशा से पहली बार में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की रही है। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में पहुंचकर वह पूरे आत्मविश्वास के साथ गाना गाते थे। लेकिन एक दिन ऐसा हुआ जब गाना रिकॉर्ड करने के तुरंत बाद अनु मलिक का रिएक्शन उन्हें चौंका गया।

तुम सुर में नहीं हो

कुमार सानू के मुताबिक, गाना खत्म होते ही अनु मलिक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम बहुत खराब गा रहे हो, तुम्हारी आवाज सही नहीं लग रही और तुम सुर में भी नहीं हो। यह सुनकर वह खुद भी हैरान रह गए क्योंकि उन्हें लगा था कि उन्होंने अच्छी रिकॉर्डिंग की है। उन्होंने अनु मलिक से पूछा कि आखिर गलती कहां हुई है और क्या सुधार करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दोबारा पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ गाना रिकॉर्ड किया। दूसरी रिकॉर्डिंग के बाद भी अनु मलिक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

देर रात आया तारीफ भरा फोन

कुमार सानू ने बताया कि अनु मलिक के इस व्यवहार से वह काफी उलझन में पड़ गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि गाना पसंद आया या नहीं। कुछ देर बाद रिकॉर्डिस्ट ने उन्हें बताया कि रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है और अब वह घर जा सकते हैं। हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। उसी रात करीब 11 बजे उनके पास अनु मलिक का फोन आया। कुमार सानू के अनुसार, अनु मलिक ने उन्हें उनके निकनेम से पुकारा और कहा कि उन्होंने शानदार गाना गाया है।

आज भी अमर हैं दोनों की जोड़ी के गाने

कुमार सानू ने हंसते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग के समय अनु मलिक ने उनकी खूब आलोचना की, लेकिन तारीफ करने में उन्हें कई घंटे लग गए। यही दोनों की दोस्ती और काम करने का अनोखा अंदाज था। गौरतलब है कि कुमार सानू और अनु मलिक की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गीत दिए हैं। तेरे दर पर सनम, चुरा के दिल मेरा और बाजीगर ओ बाजीगर जैसे गाने आज भी संगीत प्रेमियों की पसंद बने हुए हैं और नई पीढ़ी के बीच भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?