क्योंकि सास भी कभी बहू थी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Spoiler: बेटे के नाम पर कलंक बनकर लौटा गौतम विरानी, मिहिर-तुलसी की खुशियों पर गिरी आफत

KSBKBT Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बड़ा झटका तब लगेगा जब कोर्ट में मिहिर-तुलसी का सामना उनके बेटे गौतम विरानी से होगा। गौतम शांति निकेतन छीनने लौटा है। मुन्नी की एंट्री से केस पलटता नजर आएगा।

सोनाली झा

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में एक बार फिर अतीत का साया वर्तमान पर भारी पड़ने वाला है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर इस शो में इन दिनों इमोशनल ड्रामा अपने चरम पर है। परी की दर्दनाक हालत और तुलसी का ममतामयी रूप दर्शकों को भावुक कर रहा है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक ऐसे मोड़ पर पहुंचने वाली है, जहां तुलसी और मिहिर की जिंदगी पूरी तरह उलट जाएगी।

अब तक आपने देखा कि रणविजय का घर छोड़ने के बाद परी पूरी तरह टूट चुकी है। तुलसी उसे सहारा देने की पूरी कोशिश कर रही है। वह अपने हाथों से परी को खाना खिलाती है और उसे मानसिक शांति पाने की सलाह देती है। तुलसी का यह प्यार परी को अंदर तक झकझोर देता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है कि कैसे उसने कभी तुलसी को नजरअंदाज कर रणविजय को चुना था। वहीं अंगद, वृंदा को याद दिलाता है कि परी पहले कैसी थी और उसके साथ जो हो रहा है, वह उसके कर्मों का नतीजा है।

मिहिर और तुलसी जाएगे कोर्ट

इसी बीच कहानी में एक नया तूफान आने वाला है। आने वाले एपिसोड में मिहिर और तुलसी को पता चलेगा कि वे शांति निकेतन को बचा नहीं पा रहे हैं। हालात ऐसे बन जाएंगे कि दोनों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। उधर, तुलसी परी को रणविजय से हमेशा के लिए दूर रखने के लिए तलाक की अर्जी देने का फैसला करती है। इतना ही नहीं, वह परी की मुलाकात उसके पहले पति से भी करवाएगी, जिसकी दूसरी पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

मिहिर और तुलसी को लगेगा झटका

कोर्ट में मिहिर और तुलसी की जिंदगी का सबसे बड़ा झटका उनका इंतजार कर रहा होगा। वहां दोनों का सामना उनके बेटे गौतम विरानी से होगा, जो अब उनके खिलाफ केस लड़ने लौटा है। गौतम को देखते ही मिहिर और तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। बेटे के नाम पर लगा यह कलंक दोनों को अंदर तक तोड़ देगा। गौतम साफ शब्दों में कह देगा कि वह शांति निकेतन को उनसे छीन लेगा।

मुन्नी की एंट्री से बदलेगा कहानी

हालात ऐसे बन जाएंगे कि तुलसी और मिहिर को अपने ही बेटे के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा। माता-पिता होने के बावजूद उन्हें कोर्ट में यह साबित करना होगा कि वे शांति निकेतन को बचाने के हकदार हैं। इसी बीच कहानी में मुन्नी की एंट्री होगी, जो सही वक्त पर शांति निकेतन के अहम पेपर्स निकालकर तुलसी को सौंप देगी। मुन्नी की मदद से तुलसी कोर्ट में गौतम को मात देने में सफल होगी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दर्द, टकराव और भावनाओं का सैलाब देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला देगा।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया