स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी) (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KSBKBT Twist: पार्थ की सच्चाई जान बौखलाई तुलसी, सबके सामने जड़ा जोरदार थप्पड़

KSBKBT Upcoming Twist: फेमस टीवी शो 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां तुलसी विरानी ने वैष्णवी पर हाथ उठाने के वाले पार्थ को सरेआम तमाचा जड़ दिया है।

यति सिंह

KSBKBT Spoiler: स्टार प्लस का सबसे पसंदीदा और ऐतिहासिक सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' इन दिनों अपने बेहद चौंकाने वाले मोड़ के कारण फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' की कहानी में चल रहे फैमली ड्रामे और आपसी टकराव ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से पूरी तरह बांधकर रख दिया है। 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' शो में पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले पार्थ का खौफनाक और घिनौना चेहरा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है।

'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' कहानी के इस नया ट्वीस्ट मोड़ की शुरुआत बेहद दिल दहला देने वाली होने वाली है। सीरियल में पार्थ अपनी सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी वैष्णवी की लाचारी और गरीबी का सरेआम मजाक उड़ाता नजर आता है। और वैष्णवी को साफ शब्दों में धमकी देता है कि अगर उसने रिश्ता तोड़ने या तलाक लेने की कोशिश की, तो वह उसके पूरे परिवार को तहस-नहस कर देगा।

पार्थ के संयंत्र की तुलसी को लगी भनक

तुलसी विरानी को वैष्णवी की इस हालत पर शक तो होता है, लेकिन डर के मारे वैष्णवी शुरुआत में कुछ भी बोलने से कतराती है। बाद में मेडिकल टेस्ट के दौरान जब सच सामने आता है, तब यह खुलासा होता है कि पार्थ रियल में पुश्तैनी हवेली को बेचने की योजना बना रहा है।

ज्वैलरी शॉप के अंदर सरेआम हुआ तमाशा

'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में फैमली कलह के बीच नया मोड़ तब आता है जब पूरा वीरानी परिवार गहनों की खरीदारी के लिए एक ज्वैलरी शॉप में इकट्ठा होता है। वहीं पार्थ दुनिया के सामने यह दिखावा करना चाहता है कि उसका परिवार इस संपत्ति के सौदे से बेहद खुश है, इसलिए वह अपनी पत्नी वैष्णवी को जबरदस्ती दुकान में घसीटता है।

जब वैष्णवी उसका विरोध करने की कोशिश करती है, तो पार्थ गुस्से में आकर उस पर दोबारा हाथ उठाने की कोशिश करता है। ठीक उसी वक्त तुलसी विरानी वहां पहुंच जाती है और पार्थ की इस घटिया हरकत को रंगे हाथों पकड़ लेती है। अपनी मर्यादा को भूलकर सरेआम गुंडागर्दी पर उतरे पार्थ को देखकर तुलसी का गुस्से से लाल हो जाती है और वह बिना देर किए सबके सामने उसे एक जोरदार थप्पड़ मार देती है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका