कृष 4 में ऋतिक रोशन का होगा जबरदस्त अवतार 
मनोरंजन

Krrish 4 Update: टाइम ट्रैवल और ट्रिपल रोल, कृष 4 में ऋतिक रोशन का होगा जबरदस्त अवतार

Hrithik Roshan Triple Role In Krrish 4: ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म कृष 4 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, ऋतिक रोशन इस फिल्म में ट्रिपल रोल में टाइम ट्रैवल करते नजर आएंगे।

अनिल सिंह

Krrish 4 Update:ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। ऋतिक रोशन खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। राकेश रोशन ने इस बात का ऐलान किया है। डायरेक्टर के तौर पर ऋतिक रोशन का करियर किस दिशा में जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन एक्टर के तौर पर वह सफल साबित हुए हैं यह कहा जा सकता है।ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कृष 4 में ऋतिक रोशन ट्रिपल रोल में नजर आएंगे और वह टाइम ट्रैवल करते हुए दिखाई देंगे, यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म जैसा अहसास कराएगी।

इंडिया टुडे ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि कृष 4 की कहानी अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और अवेंजर्स एंडगेम से इंस्पायर्ड होने वाली है। फिल्म की कहानी टाइम ट्रेवल पर आधारित होगी, इतना ही नहीं इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। मतलब साफ है कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी और दूसरी पीढ़ी से तीसरी पीढ़ी मेंऋतिक रोशन गोता लगाते हुए नजर आएंगे, ऐसा पहली बार नहीं हैऋतिक रोशन ट्रिपल रोल में होंगे, इससे पहले भी वह कई रोल एक ही फिल्म में कर चुके हैं। दर्शकों को धूम फिल्म याद ही होगी, जिसमें उन्होंने कई किरदार निभाया था।

ऋतिक रोशन के बारे में यह कहा जा सकता है कि वह एक ऐसे कलाकार हैं, जो एक्टिंग के दुनिया में मिलने वाली किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए न सिर्फ तैयार रहते हैं बल्कि उसमें अपना शत प्रतिशत योगदान भी देते हैं और फिल्म को हिट करने का दमखम भी रखते हैं। कृष 4 फिल्म हिट होगी या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, यह इस बात की गवाही देता है कि दर्शक भी चाहते हैं किऋतिक रोशन एक बार फिर उस अवतार में उन्हें नजर आएं। कहा यह जा रहा है कि पिछली कहानी का भी इस फिल्म में इस्तेमाल किया जाएगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विवेक ओबरॉय और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार विलेन के तौर पर नजर आते हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए