रणवीर सिंह और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर

Ranveer Singh Brand Value: Kroll ब्रांड वैल्यू 2025 रिपोर्ट में शाहरुख खान भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। रणवीर सिंह 162.9 मिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Brand Value: भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड्स की नई रैंकिंग सामने आ गई है, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। Kroll ब्रांड वैल्यू 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के टॉप 25 सेलिब्रिटी ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू 2 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इस साल 2024 की तुलना में दो स्थान ऊपर चढ़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पिछले साल वह तीसरे स्थान पर थे, लेकिन उनकी फिल्मों की लगातार सफलता और बढ़ते ब्रांड एंडोर्समेंट्स ने उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यही वजह है कि उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स की संख्या भी 28 से बढ़कर 36 हो गई है।

रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा

इस रिपोर्ट का सबसे बड़ा सरप्राइज रणवीर सिंह का दूसरे स्थान पर पहुंचना रहा। रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है, जबकि विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही। इसी के साथ विराट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रणवीर सिंह की हालिया फिल्मों की सफलता और बड़े ब्रांड्स के साथ उनके नए विज्ञापन करारों ने उनकी मार्केट वैल्यू को मजबूत किया है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बढ़ी ताकत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत का सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट बाजार तेजी से डिजिटल-फर्स्ट मॉडल की ओर बढ़ रहा है। पहले जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी 40 से 60 प्रतिशत के बीच थी, वहीं अब यह बढ़कर 60 से 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर मजबूत मौजूदगी अब किसी भी सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू तय करने में अहम भूमिका निभा रही है।

आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी नजर

शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जबकि रणवीर सिंह भी अपने नए प्रोजेक्ट्स के जरिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में दोनों सितारों की ब्रांड वैल्यू में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं विराट कोहली अब भी भारत के सबसे प्रभावशाली खेल सितारों में शामिल हैं और उनकी लोकप्रियता विज्ञापन जगत में लगातार बनी हुई है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना