कृतिका कामरा पाकिस्तानी एक्टर्स लगे बैन को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आई हैं 
मनोरंजन

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन पर बोलीं Kritika Kamra, कला की कोई भाषा और सरहद नहीं होनी चाहिए

Kritika Kamra On Pakistani Actors: कृतिका कामरा पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगे बैन को लेकर खुलकर बात करते हुए नजर आई हैं। आइए जानते हैं इस विषय पर उन्होंने क्या कहा?

अनिल सिंह

StartFragment

Ban On Pakistani Actors in India: कृतिका कामरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, टीवी इंडस्ट्री, फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी गजब की पहचान बनाई। कृतिका कामरा ने भारत द्वारा पाकिस्तान के कलाकारों पर लगे बैन को लेकर खुलकर बात की है। कृतिका कामरा ने कहा कि देश का फैसला सर्वोपरि है लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि कला की सरहद और भाषा नहीं होना चाहिए।

नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जब कृतिका कामरा से भारत द्वारा पाकिस्तान के कलाकारों पर लगाई गई पाबंदी के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने बताया कि यह सब कुछ देश डिसाइड करता है। मगर आप एक कलाकार से पूछेंगे, तो वह यही कहेगा कि कला की कोई भाषा और सरहद नहीं होनी चाहिए।

कला रोकी दी जाती है, लेकिन खेल नहीं रुकता

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा सॉफ्ट टारगेट को ही निशाना बनाया जाता है। कई बार कला रोकी दी जाती है, लेकिन खेल नहीं रुकता। मेरे पास यह जवाब नहीं है कि आप अगर लाइंस ड्रा करते हैं, तो कितनी ड्रॉ करेंगे। यह मामला बहुत कन्फ्यूजिंग है।

कृतिका कामरा हैं प्रतिभाशाली एक्ट्रेस

कृतिका कामरा एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह अपने करियर में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभा चुकी हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ने की कोशिश करती हैं। कृतिका कामरा की अभिनय क्षमता और उनकी लोकप्रियता उन्हें भारतीय सिनेमा उद्योग की एक प्रमुख अभिनेत्री बनाती है।

टीवी, फिल्में और वेब सीरीज हर जगह बनाई पहचान

कृतिका कामरा के काम की अगर बात करें तो साल 2007 में उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। यहां के हम सिकंदर टीवी सीरियल में वो नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने 2009 में कितनी मोहब्बत है नाम के सीरियल में काम किया। प्यार का बंधन नाम के सीरियल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था। 2015 में रिलीज हुई फिल्म सबसे अच्छी प्रेमिका में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 2023 में वह भेड़ नाम की फिल्म में नजर आई थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वह फ्रेंड जोन, मैं टीवी नहीं देखा, तांडव, कौन बनेगी शिखरवाती मुंबई मेरी जान और मटका किंग जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

EndFragment

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए