मनोरंजन

कृतिका कामरा के लव अफेयर की लिस्ट है काफी लंबी, जैकी भगनानी का नाम भी हैं शामिल

उज्वला धारपवार

टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री कृतिका कामरा (Kritika Kamra) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म  25 अक्तूबर 1988 को बरेली में हुआ था। राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी सोसाइटी में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनेत्री ने अभिनय क्षेत्र की तरह रुख किया। कृतिका साल 2009 में 'कितनी मोहब्बत है' में लीड रोल में दिखाई दी थी। खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृतिका का नाम अब तक चार सेलेब्स के साथ जुड़ चुका हैं। आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री के अफेयर्स के बारे में-

करण कुंद्रा

‘कितनी मोहब्बत है’ से कृतिका कामरा ने अपना एक्टिंग करियर शुरुआत किया था। यह शो टेलीकास्ट होने के बाद अभिनेत्री रातोंरात स्टार बन गई थी। इस सीरियल में अभिनेत्री, करण कुंद्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई थी। साथ में काम करते-करते कृतिका और करण को एक दूसरे से प्यार हुआ। करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इनका ब्रेकअप हो गया। 

उदय सिंह गौरी 

करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका का नाम उदय सिंह गौरी के साथ जुड़ने लगा। उदय बॉलीवुड के कई सितारों के इवेंट मैनेज करते है। कृतिका को भी उदय की कम्पनी ने ही मैनेज करना शुरू किया था। कुछ समय तक डेट करने के बाद इन दिनों ने भी एक दूसरे से अलग होने के फैलसा लिया।   

 सिद्धार्थ बिजपुरिया

उदय सिंह गौरी  से ब्रेकअप के बाद मीडिया में खबर थी कि कृतिका कामरा अब सिद्धार्थ बिजपुरिया के साथ लिव-इन में रह रही हैं। सिद्धार्थ इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे और कृतिका से शादी करने चाहते थे लेकिन अभिनेत्री अपने करियर पर फोकस करने के उत्साहित थी। करीब डेढ़ साल बाद दोनों के अपने इस प्यार भरे रिश्ते को खत्म कर दिया और अलग हो गए। 

जैकी भगनानी

कृतिका और जैकी की लव स्टोरी साल 2017 में शुरू हुई जब फिल्म ‘मित्रों’ के लिए दोनों साथ आए। ‘मित्रों’ में दोनों लीड रोल में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए। फिल्म रिलीज होते-होते मीडिया में दोनों की लव स्टोरी चर्चा का विषय बन गई थी। इस दौरान यह दोनों कई बार पार्टी करते और पब से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुए। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। 

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज