'रांझणा' से भी आगे है धनुष का जुनून: 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर को मिला फैंस का बेशुमार प्यार 
मनोरंजन

कृति सेनन ने डायलॉग से लूटी महफ़िल: 'तेरे इश्क में' ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Kriti Sanon: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई, फैंस को धन्यवाद कहा और फिल्म देखने की अपील की।

अनिल सिंह

Tere Ishq Mein Trailer Response: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'तेरे इश्क में' का जुनून और एकतरफा प्यार से भरा ट्रेलर 14 नवंबर की शाम को रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को दर्शकों का इतना जबरदस्त प्यार मिला है कि एक्ट्रेस कृति सेनन खुशी से झूम उठी हैं। कृति ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और फिल्म को भी ढेर सारा प्यार देने की अपील की है।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ झलकियाँ पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस स्टेज पर आते ही फिल्म का एक दमदार डायलॉग बोलती हैं।

कृति सेनन ने डायलॉग से जीता दिल

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति ने जो डायलॉग बोला, वह सीधे फैंस के दिलों को छू गया। उन्होंने कहा, "तुम्हें मोहब्बत है मुझसे ये जानती हूं मगर, इश्क मुझको भी हो ये जरूरी तो नहीं, तुम अपनी वहशत में उठा लो शहर सिर पर, मैं भी दर्द में कराहूं ये जरूरी तो नहीं।"

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "शंकर को मुक्ति मिलेगी या नहीं वो तो 28 नवंबर को ही पता चलेगा, पर हमारे ट्रेलर को इतना सारा इश्क देने के लिए दिल से धन्यवाद। दिल भरा हुआ है, पेट में एक्साइटमेंट की वजह से तितलियां नाच रही हैं। उम्मीद करती हूं कि फिल्म आपको भी पसंद आएगी। फिल्म को ढेर सारा प्यार दीजिए।"

'रांझणा' का एडवांस लेवल है 'तेरे इश्क में'

'तेरे इश्क में' का ट्रेलर दर्शकों को 'रांझणा' के एडवांस लेवल का फील दे रहा है, जिसमें धनुष एक बार फिर एकतरफा प्यार में सारी हदें पार करते दिख रहे हैं। 'रांझणा' का कुंदन सरल स्वभाव वाला था, लेकिन इस फिल्म का किरदार शंकर, मुक्ति को पाने के लिए पूरे शहर को आग लगा रहा है। ट्रेलर बहुत इंटेंस और प्रॉमिसिंग है। यह फिल्म 28 नवंबर को हिंदी और तेलुगू में एक साथ रिलीज की जाएगी।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धनुष ने प्यार को लेकर अपनी राय रखी थी, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए थे, जो इस इंटेंस प्रेम कहानी के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फैंस को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है ताकि वह देख सकें कि शंकर को मुक्ति मिलती है या नहीं।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट