कृति सेनन रक्षाबंधन पोस्ट  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Kriti Sanon Rakhi Post: कपड़ों पर ट्रोलिंग के बीच बहन नुपुर संग शेयर की फोटो, बोलीं- असली मायने पर ध्यान दें

Kriti Sanon: रक्षाबंधन के विज्ञापन में पहनावे को लेकर ट्रोल हुईं कृति सेनन ने बहन नुपुर संग तस्वीर शेयर कर तंज कसा। कृति ने कहा कि त्योहार के असली मायने कपड़ों में नहीं, भावनाओं और रिश्तों में हैं।

अपूर्वा नायक

Kriti Sanon Raksha Bandhan Celebration: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कृति सेनन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ त्योहार मनाया। बीते कुछ दिन कृति सेनन के लिए काफी मुश्किल रहे हैं।

दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड जीवा की रक्षाबंधन ऐड में पहनावे को लेकर कृति को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था। इस ट्रोलिंग के बीच कृति ने बहन नूपुर के साथ राखी की फोटो शेयर कर अपने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

कृति की राखी पोस्ट

कृति सेनन ने अपनी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़ी एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और अपनी बहन नूपुर के हाथों में बंधी राखी की फोटो शेयर की है। सबसे खास बात तो इस पोस्ट पर लिखा कैप्शन है। कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा कि राखी फैशन कमेटी अभी भी सेशन में है। लेकिन फिलहाल हम उस पर फोकस कर रहे हैं जो सच में हमारे लिए मायने रखता है। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

जीवा के एड ने बढ़ायी थी कृति की मुश्किलें

दरअसल, कृति सेनन हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड जीवा के रक्षाबंधन स्पेशल ऐड में नजर आयी थी। एड में कृति के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए। कृति ने विज्ञापन में ब्रालेट और स्कर्ट पहनी थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने रक्षाबंधन जैसे त्योहार से जुड़े विज्ञापन में इस तरह के आउटफिट को लेकर आपत्ति जतायी थी।

कंगना रनौत ने भी उठाए सवाल

विवाद के बीच भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस ऐड पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि महिलाओं के पास कपड़ों के कई विकल्प मौजूद हैं, तो राखी बांधने के लिए बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़ों को चुनने की जरूरत क्यों पड़ी।

कृति ने पहले भी दिया था जवाब

ट्रोलिंग के बाद कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि किसी दूसरी महिला के कपड़ों से दूसरों को इतनी परेशानी क्यों होती है। कृति ने यह भी साफ किया कि उनकी बहन ने उन्हें राखी बांधी थी और अगर उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है तो दूसरों को क्यों है।

रिश्ते और भावनाओं को बताया असली मायने

कृति ने कहा था कि त्योहारों का असली मतलब कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होता है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन उनके और नूपुर के लिए एक-दूसरे की सुरक्षा, सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना का त्योहार है। कृति के मुताबिक, दोनों बहनें एक-दूसरे की उतनी ही सुरक्षा कर सकती हैं, जितनी एक भाई करता है।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई