सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान ने करण जौहर को दी हां, कॉफी विद करण 9 के ओपनिंग एपिसोड में अकेले आएंगे भाईजान, जानें क्या होगा खास

Salman Khan Interview: कॉफी विद करण 9 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान शो के ओपनिंग एपिसोड में अकेले गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। इस बार करण के सवालों का सलमान अकेले सामना करेंगे।

सोनाली झा

Salman Khan koffee With Karan 9: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर एपिसोड इस बार बेहद खास होने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो के ओपनिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार सलमान अकेले करण जौहर के सवालों का सामना करते दिखाई देंगे।

सलमान खान का ‘कॉफी विद करण’ के साथ पुराना रिश्ता रहा है। हालांकि, शो के शुरुआती तीन सीजन में वह इसका हिस्सा नहीं बने थे। इसके बाद सीजन 4 में सलमान ने पहली बार शो पर कदम रखा। वह सीजन के पहले ही एपिसोड में अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ पहुंचे थे। सलमान की यह मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद वह शो के पांचवें सीजन में भी नजर आए। सीजन 5 का छठा एपिसोड शो के 100वें एपिसोड के तौर पर खास बनाया गया था।

इस बार अकेले करेंगे करण के सवालों का सामना

‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान के पहुंचने की जानकारी ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि सलमान ने करण जौहर को प्रीमियर एपिसोड के लिए अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। हालांकि, एपिसोड से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नए अंदाज में आएगा शो

‘कॉफी विद करण 9’ के जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में शो के फॉर्मेट और सेगमेंट्स में कुछ बदलाव किए जाएंगे। एपिसोड के सेगमेंट छोटे रखने के साथ शो में हिंदी सिनेमा के अलावा साउथ इंडस्ट्री के सितारों और ओटीटी व डिजिटल क्रिएटर्स को भी शामिल किया जा सकता है।

इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त बताए जा रहे हैं। फिल्म को फिलहाल ‘मॉन्स्टर’ के नाम से रिपोर्ट किया जा रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक टाइटल की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें पहली बार सलमान खान के साथ नयनतारा की जोड़ी देखने को मिलेगी।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग