किरण राव और सोनम वांगचुक (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मनोरंजन

सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आयी आमिर खान की एक्स वाइफ, सरकार की चुप्पी पर साधा निशाना

Kiran Rao News: किरण राव सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार से प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने और छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने की अपील की।

अपूर्वा नायक

Kiran Rao Supports Sonam Wangchuk: देश में जारी सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर सेलिब्रिटीज लगातार अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। आज सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का 20वां दिन है।

अब तक सोनम के इस आंदोलन को विशाल डडलानी, ओमी वैद्य, सोनाक्षी सिन्हा और कई कलाकारों का सपोर्ट मिल चुका है। सोनम की इस मुहिम को सपोर्ट करने के लिए सभी अपनी डिपी हटाकर आई सपोर्ट सोनम की डिपी लगा रहे हैं। सोनम के समर्थन के लिए अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी सामने आ चुकी है। उन्होंने खुलेआम सरकार की आलोचना करना शुरू कर दिया है।

किरण राव ने चेंज की डिपी

सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को सपोर्ट करने के लिए आई सपोर्ट सोनम की डिपी लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध जाहिर किया जा रहा है। ऐसे में किरण राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम डिपी को चेंज कर दिया है। उन्होंने भी सोनम की आई सपोर्ट सोनम की फोटो की डिपी रखी है।

सोनम के लिए लिखी पोस्ट

डिपी चेंज करने के अलावा किरण राव ने सोनम के सपोर्ट में एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इस देश के सभी नागरिक, जो हमारे स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं, के साथ खड़ी हूं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और बाकी सभी को मेरा सलाम। इन्होंने इंसाफ पक्का करने के लिए भूख हड़ताल की। हमारा देश आपका एहसानमंद है कि आपने हमें हमारी बेरुखी से बाहर निकाला और हमें याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।'

केंद्र सरकार को घेरा

किरण ने आगे लिखा कि यह देखना बहुत दुख की बात है कि 19 दिन बाद भी इस भूख हड़ताल पर पूरी तरह से चुप्पी है। सत्ता में बैठे लोग लोगों की बात कैसे सुनेंगे?… यह चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से गुज़ारिश करती हूँ कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत करे, छात्रों का दर्द समझे और इस रुकावट को खत्म करे। हम लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है।

पहले भी कर चुकी है सरकार का विरोध

ये पहली बार नहीं है जब किरण राव सरकार के विरोध में सामने आयी है। इससे पहले भी साल 2015 में उनके तत्कालीन पति आमिर खान ने एक सार्वजनिक सभा में ये कहा था कि किरण राव को देश के माहौल को लेकर असुरक्षा महसूस हुई थी और उन्होंने भारत छोड़ने तक का सुझाव दिया था। जिसको लेकर पूरे देश में जमकर बहस हुई थी।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म