Highlights
किरण कुमार ने फिल्मों में कई यादगार रोल निभाए।
बड़े पर्दे के बाद टेलीविजन पर भी बनाई पहचान।
लंबे अभिनय करियर में अलग-अलग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
उनके परिवार और पिता से जुड़ी बातें भी चर्चा में रहती हैं।
Kiran Kumar Career: फिल्म इंडस्ट्री में चमकना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, फिर चाहे उसका बैकग्राउंड फिल्मी ही क्यों न हो। बॉलीवुड के इतिहास में कई ऐसे नाम आए जिन्होंने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। ऐसे ही एक फेमस कलाकार किरण कुमार हैं, जिनके परिवार का नाता पुराने दौर के सिनेमा से गहरा रहा है।
उनके पिता जीवन हिंदी फिल्मों के सबसे खूंखार और बेहतरीन विलेन में गिने जाते थे। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिल्मों से लेकर टीवी तक अपनी अनूठी छाप छोड़ी।
मुंबई की चकाचौंध वाली दुनिया में 20 अक्टूबर 1953 को जन्मे इस कलाकार का शुरुआती जीवन पूरी तरह से फिल्मी माहौल के बीच बीता। घर में हमेशा एक्टिंग और कला की चर्चा होती थी, जिसका गहरा असर उनके व्यक्तित्व पर पड़ा।
स्कूली पढ़ाई मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पूरी करने के बाद वे वापस मुंबई लौटे और आरडी नेशनल कॉलेज में एडमिश लिया। फिल्मों की मुख्यधारा में आने से पहले उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों को सीखने के लिए पुणे के फेमस फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से शिक्षा प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने थिएटर के स्टेज पर भी खूब पसीना बहाया।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किरण कुमार ने पिता के कॉन्टेक्ट की मदद से फिल्मी दुनिया में एंट्री की और फिल्म दो बूंद पानी से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने चालाक, अपराधी, आजाद मोहब्बत, मिस्टर रोमियो, कालाबाजार और महादेव जैसी कई फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया।
राकेश रोशन की फेमस फिल्म खुदगर्ज ने उनके करियर में एक बड़ा मोड़ लाया, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इसके बाद वे फिल्मों में हीरो के साथ-साथ दमदार खलनायक के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।
बड़े पर्दे पर लंबी पारी खेलने के बाद उन्होंने रुख किया टेलीविजन की दुनिया का। उस दौर में जब कई फिल्म कलाकार टीवी पर काम करने से कतराते थे, किरण कुमार ने इस माध्यम को भी पूरी गंभीरता से अपनाया। देखते ही देखते वे छोटे पर्दे के भी सबसे पॉपुलर स्टार्स में शुमार हो गए।
उन्होंने जिंदगी, घुटन, शपथ साहिल, कथा सागर, आर्यमान, एहसास, पृथ्वी बल्लभ और मंजिल जैसे कई फेमस सीरियल में बेहतरीन काम किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी के साथ-साथ गुजराती सिनेमा में भी अपनी एक्टिविटी बनाए रखी और कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में नजर आए।
करियर की बात करें तो किरण कुमार ने 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला में भी अहम रोल निभाया था। इसके बाद किरण कुमार ने सलमान खान की प्यार किया तो डरना क्या, इंस्पेक्टर, दो बूंद पानी, बिंदिया और बंदूक, जलते बदन और अनजान राहें जैसी कई फिल्मों में काम किया।
80 और 90 के दशक में किरण कुमार ने दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया और विलेन के किरदार को नए आयाम दिए। 2023-24 में भी किरण कुमार ने फिल्मों में सक्रिय रहते हुए भोला और कागज 2 जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाई।