Photo - shivthakareworld/Insta  
मनोरंजन

‘खतरों के खिलाड़ी 13’ फेम शिव ठाकरे पहुंचे ब्रह्माकुमारी आश्रम, मनाया रक्षाबंधन

संदीप पांडे

मुंबई : स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) फेम शिव ठाकरे (Shiv Thakare) अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले शिव ठाकरे को मुंबई बीच के किनारे साफ-सफाई करते हुए देखा गया था। वहीं हाल ही में शिव ठाकरे अपने पैरेंट्स के साथ ब्रह्माकुमारी (Brahmakumari) के आश्रम पहुंचे थे। जहां उन्होंने रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) सेलिब्रेट किया। इस दौरान शिव ठाकरे ने ब्रह्माकुमारी दीदी से राखी बंधवाई।

जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। शिव ठाकरे के इस जेस्चर ने लोगों का दिल जीत लिया है। सभी शिव की तारीफें कर रहे हैं। शिव ठाकरे के फैन ने भी इस वीडियो को अपने shivthakareworld इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसमें शिव ठाकरे व्हाइट शर्ट-पैंट और मैचिंग ब्लेजर में नजर आ रहे हैं। वीडियो में शिव ठाकरे ब्रह्माकुमारी दीदी से राखी बंधवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

‘बिग बॉस मराठी 2’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। शिव रोहित शेट्टी के इस शो से एलिमिनेट होते-होते बच चुके हैं। क्योंकि जब शिव टास्क हारे थे और एविक्ट हो गये थे तब रोहित शेट्टी ने बताया था कि यह नो-एलिमिनेशन वीक है। जिसके बाद शिव के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटी थी। बता दें कि शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत रोडीज से की थी। हालांकि, वो वहां ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए थे। 

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?