खान सर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'खुद की बेगम पर्दा प्रथा की शिकार हो गई...' शादी के बाद ट्रोल हुए खान सर, रिसेप्शन में पत्नी के घूंघट को लेकर मचा बवाल

बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर की शादी खुशी का मौका है, लेकिन उनके रिसेप्शन में पत्नी के घूंघट की तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ गई है। लोग उनकी बेगम की पारंपरिक पर्दा प्रथा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

पटना: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूब पर अपनी पढ़ाई के अंदाज से लाखों छात्रों के चहेते बने खान सर इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। 2 जून को उन्होंने भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें राजनीतिक से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस रिसेप्शन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर सिंगर दीपक ठाकुर तक पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

दरअसल, जहां एक तरफ खान सर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह है उनकी पत्नी का घूंघट में नजर आना। रिसेप्शन की तस्वीरों में खान सर की पत्नी पूरे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं और उन्होंने सिर पर घूंघट लिया हुआ था। इसी दृश्य ने कुछ लोगों को नाराज कर दिया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

यूजर्स ने खान सर को किया ट्रोल  एक यूजर ने कमेंट किया, “सभी बुराइयों से पर्दा उठाते-उठाते खुद की बेगम पर्दा प्रथा की शिकार हो गई।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “21वीं सदी में भी खान सर अपनी बीवी को घूंघट से बाहर नहीं आने दे रहे हैं।” किसी ने तो यहां तक कह दिया कि खान सर जो हमेशा पर्दा और बुर्का प्रथा पर सवाल उठाते थे, वो खुद अपनी पत्नी के लिए वही रवैया अपना रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। जहां अब कर एक ओर लोग खान सर की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “घूंघट करना या न करना, ये पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद का मामला है। किसी को इससे क्या परेशानी होनी चाहिए?”

खान सर और उनकी पत्नी का लुक  अगर खान सर और उनकी पत्नी के लुक की बात करें,  तो रिसेप्शन में खान सर मैरून कलर के सूट, पिंक शर्ट और रेड टाई में काफी स्मार्ट लग रहे थे। वहीं उनकी पत्नी ने रेड लहंगा, मैचिंग चूड़ियां, गोल्डन जूलरी, बड़ी नथ और मांगटीका पहनकर अपने लुक को रॉयल टच दिया। रेड लिपस्टिक और घूंघट में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?