मनोरंजन

Ground Zero बिगड़ेगी Kesari Chapter 2 का खेल, अक्षय कुमार के सामने होगी इमरान हाशमी की फिल्म

Emraan Hashmi vs Akshay Kumar: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है, 5 दिन बाद इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो भी रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म का खेल बिगाड़ सकती है।

अनिल सिंह

Kesari Chapter 2 vs Ground Zero: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्में 'केसरी चैप्टर 2' और 'ग्राउंड जीरो' का बॉक्स ऑफिस पर अपना-सामना होने वाला है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' दो दिन पहले 18 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार की फिल्म ने दो दिन में 17.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है। लेकिन फिल्म दहाई के आंकड़े में कारोबार करने से चूक गई है। संडे को इससे अच्छे कारोबार की उम्मीद है, लेकिन 5 दिन बाद फिल्म का हश्र क्या होगा इसके बारे में अभी से कयास लगाया जा रहा है, क्योंकि 5 दिन बाद एक और नई फिल्म रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की भूमिका निभाई है और यह फिल्म उनके नेतृत्व वाले एक महत्वपूर्ण मिशन को पर्दे पर पेश करती है। नरेंद्र नाथ ने ही आतंकवादी मास्टरमाइंड 'गाजी बाबा' को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार की पहले ही रिलीज हो चुकी फिल्म केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो के साथ टकराने वाली है। दोनों ही फिल्मों का कॉन्सेप्ट भले ही अलग हो लेकिन दोनों का जोनर एक ही है, दोनों देशभक्ति फिल्में हैं।

दोनों फिल्में भले ही एक दिन पर रिलीज ना हुई हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। ग्राउंड जीरो के रिलीज होने के बाद केसरी चैप्टर 2 की कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ सकता है, पहले और दूसरे दिन केसरी चैप्टर 2 का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रहा है, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई है। हालांकि रविवार को फिल्म से अच्छे कारोबार की उम्मीद है, लेकिन 5 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर केसरी चैप्टर 2 का हाल क्या होगा इसके बारे में चर्चा तेज हो गई है, ग्राउंड जीरो केसरी 2 का खेल बिगाड़ सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी