अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

KBC सेट पर अगस्त्य नंदा ने संभाली सिमर की साड़ी, बिग बी ने नाती के यूं लिए मजे, VIDEO वायरल

Amitabh Bachchan Tease Agastya Nanda: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की जमकर टांग खिंचाई, फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन के दौरान मस्ती का माहौल बना।

स्नेहा मौर्या

Agastya Nanda at Amitabh Bachchan Show KBC: टीवी का पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) हमेशा अपने मनोरंजक और मस्ती भरे मोमेंट्स के लिए जाना जाता है। हाल ही में शो के सेट पर बिग बी यानी अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा और उनकी को-एक्ट्रेस सिमर भाटिया के साथ नजर आए। दरअसल, ये दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन करने के लिए शो पर पहुंचे थे।

अगस्त्य की टांग खिंचाई का मजेदार अंदाज

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य की जमकर टांग खिंचाई की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने देखा कैसे अगस्त्य ने सिमर भाटिया की साड़ी के पल्लू को संभालने में मदद की। अमिताभ ने कहा “मैं आपको बधाई भी देता हूं, आपने ऐसा पहले कभी नहीं किया। क्या वजह हो सकती है?” सिमर भाटिया ने इस पर कहा कि उन्हें सेट पर आने के बाद अच्छा लग रहा है क्योंकि अगस्त्य उनके साथ बहुत ध्यान रख रहे थे। इस पर बिग बी ने मजाक करते हुए अगस्त्य से कहा “आप क्यों उन्हें डराते हैं?” और फिर हंसी-मजाक के साथ उन्हें टोकते रहे।

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की यादें

इस दौरान अमिताभ ने अपने पुराने साथी धर्मेंद्र को भी ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने याद किया कि दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच हमेशा पसंद की जाती रही है।  अगस्त्य और सिमर दोनों ने बताया कि KBC का सेट उनके लिए एक खास अनुभव है। सिमर ने बताया कि अगस्त्य ने सेट पर उनका ध्यान रखा और उन्हें सहज महसूस कराया। अमिताभ बच्चन की यह मस्ती भरी टांग खिंचाई दोनों के लिए और दर्शकों के लिए मनोरंजक पल बन गई।

फिल्म ‘इक्कीस’ का प्रमोशन

आपको बता दें, कि अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन KBC पर होने के कारण दर्शकों ने भी शो के इस मजेदार पल को खूब एंजॉय किया।  इस तरह, KBC का सेट न केवल ज्ञान और रोमांच का केंद्र बना बल्कि बिग बी और उनके नाती अगस्त्य के बीच मस्ती का फुल एंटरटेनमेंट भी देखने को मिला।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?