अमिताभ बच्चन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

उज्ज्वल निकम की बात पर चौंके अमिताभ बच्चन, KBC 18 में सुनाया ‘गोली मार देते’ वाला किस्सा

KBC 18 Amitabh Bachchan: केबीसी 18 शो पर पहुंचे सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को लेकर एक हैरान करने वाला दावा किया, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी चौंक गए।

सोनाली झा

Ujjwal Nikam KBC 18: टीवी के सबसे पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 के हाल ही के एपिसोड में एक बेहद खास और विचारोत्तेजक माहौल देखने को मिला। शो के मंच पर आने वाली फिल्म 'प्रहार- द अनटोल्ड स्टोरी' की स्टार कास्ट के साथ स्पेशल गेस्ट के रूप में देश के नामचीन पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम पहुंचे थे।

यह फिल्म खुद उज्ज्वल निकम के जीवन और कानूनी संघर्षों की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस बातचीत के दौरान 26/11 मुंबई हमले के दौर के कई ऐसे अनसुने किस्से उजागर हुए, जिन्होंने वहां मौजूद हर शख्स को हैरत में डाल दिया।

कोर्ट में कसाब से हुई बातचीत का खोला राज

शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने 26/11 आतंकी हमले के मुकदमे से जुड़े कई तीखे सवाल किए। इसी बातचीत के बीच उज्ज्वल निकम ने कोर्ट रूम में कसाब के साथ हुई अपनी पहली बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब आतंकवादी कसाब कोर्ट में आया था, तो वह लगातार उन्हें घूर रहा था। आगे निकम ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि कसाब ने उनसे कथित तौर पर कहा था कि वह मुंबई सिर्फ आतंक फैलाने नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन को देखने आया था।

उज्जवल निकम की बात पर बिग बी ने दिया कड़ा जवाब

उज्ज्वल निकम की इस बात को सुनकर अमिताभ बच्चन क्षण भर के लिए स्तब्ध रह गए। उन्होंने फौरन अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर वह उनके घर तक पहुंच जाता, तो वहां से वापस नहीं लौट पाता और वे उसे खुद गोली मार देते। अमिताभ ने कसाब की फांसी में 4 साल की देरी होने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इतने बड़े अपराधी को फौरन खत्म कर देना चाहिए था।

सबूतों की चुनौती को लेकर किया खुलासा

अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए उज्ज्वल निकम ने भारतीय न्याय व्यवस्था के नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हमारा कानून आरोपी को तब तक बेगुनाह मानता है जब तक जुर्म साबित न हो जाए, जिससे बचाव का अवसर देना जरूरी होता है।

निकम ने यह भी बताया कि कसाब ने खुद को बचाने के लिए झूठ बोला था कि गोलियां उसने नहीं बल्कि उसके साथी ने चलाई थीं। हालांकि अभियोजन पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कोर्ट में साबित किया कि मासूम लड़की को गोली मारते वक्त कसाब हंस रहा था, जिससे उसके सारे झूठे दावे बेनकाब हो गए।

बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारियां तेज

छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वे जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' में अश्वत्थामा के दमदार अवतार में एक बार फिर नजर आएंगे। डायरेक्टर नाग अश्विन की इस साइंस-फिक्शन गाथा का नियमित शूटिंग शेड्यूल अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी