कंटेस्टेंट की दर्दभरी कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

KBC 18 में कंटेस्टेंट की दर्दभरी कहानी सुन भर आईं अमिताभ बच्चन की आंखें, बेटे के लिए पिता के दिया था बलिदान

KBC 18 Viral Promo: KBC के मंच पर एक कंटेस्टेंट ने पिता के त्याग की भावुक कहानी सुनाई। कंटेस्टेंट के मुताबिक, उनकी दोनों किडनियां केवल 2 प्रतिशत काम कर रही थीं, जिसके बाद पिता ने अपनी किडनी दान की।

सोनाली झा

Highlights

  • KBC के एक कंटेस्टेंट ने अपनी गंभीर बीमारी और संघर्ष की कहानी साझा की।

  • कंटेस्टेंट के मुताबिक, उनकी दोनों किडनियां केवल 2 प्रतिशत काम कर रही थीं।

  • पिता ने अपनी किडनी दान करके बेटे को नई जिंदगी देने की कोशिश की।

  • कंटेस्टेंट ने बताया कि बाद में उन्हें गंभीर अटैक आया और बचने की संभावना केवल 20 प्रतिशत रह गई थी।

  • कंटेस्टेंट की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए। प्रोमो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Kaun Banega Crorepati 18 Emotional Episode: सोनी टीवी का लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' सिर्फ सवालों और इनाम की रकम के लिए ही नहीं, बल्कि यहां आने वाले कंटेस्टेंट की प्रेरणादायक कहानियों के लिए भी जाना जाता है। शो के मंच पर कई बार ऐसी भावुक कर देने वाली कहानियां सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं। हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने अपनी गंभीर बीमारी और पिता के त्याग की ऐसी दास्तां सुनाई कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी भावुक नजर आए।

शो के वायरल प्रोमो में कंटेस्टेंट ने बताया कि एक समय उनकी दोनों किडनियां महज दो प्रतिशत काम कर रही थीं। पाचन संबंधी समस्याओं के बाद जब उन्होंने जांच कराई, तो उन्हें अपनी गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। इस खबर ने उनके परिवार को चिंता में डाल दिया, लेकिन मुश्किल समय में उनके पिता ने आगे बढ़कर एक बड़ा फैसला लिया।

पिता ने किडनी देकर बेटे को दी नई जिंदगी

कंटेस्टेंट के मुताबिक, उनके पिता ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी किडनी दान करने का फैसला किया। ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें नई जिंदगी मिली, लेकिन उनकी परेशानियां पूरी तरह खत्म नहीं हुईं। कुछ समय बाद उन्हें दोबारा पेट में तेज दर्द की समस्या हुई। जांच के बाद पता चला कि उन्हें गंभीर अटैक आया था और उस वक्त उनके बचने की संभावना केवल 20 प्रतिशत बताई गई थी। इस परेशानी का असर ट्रांसप्लांट की गई किडनी पर भी पड़ा और वह धीरे-धीरे खराब होने लगी।

माता-पिता के लिए कुछ करना चाहते हैं कंटेस्टेंट

'कौन बनेगा करोड़पति 18' के प्रोमो में कंटेस्टेंट ने कहा कि उन्हें जिंदगी दो बार मिली है। पहली बार मां ने जन्म देकर उन्हें जीवन दिया और दूसरी बार पिता ने अपनी किडनी दान करके उनकी जान बचाई। उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके माता-पिता ने उनके लिए बहुत कुछ त्याग किया है और अब वह अपने माता-पिता को बेहतर जिंदगी देना चाहते हैं।

अमिताभ बच्चन भी हुए भावुक

कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी भावुक नजर आए। शो के इस प्रोमो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। दर्शक कंटेस्टेंट के हौसले और उनके पिता के त्याग की सराहना कर रहे हैं। यह कहानी बताती है कि कठिन परिस्थितियों में परिवार का साथ और अपनों का प्यार किसी के लिए कितनी बड़ी ताकत बन सकता है।

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा