KBC 18 के मंच पर बदला अमिताभ बच्चन का अंदाज, घुटने की चोट के कारण नहीं ले पाए खड़े होकर मोनोलॉग

Amitabh Bachchan KBC 18 Injury: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन फिसल गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। चोट के कारण उन्हें शो में बैठकर मोनोलॉग बोलना पड़ा।
Amitabh Bachchan KBC 18 Injury
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amitabh Bachchan KBC 18 Latest Episode: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपनी चोट को लेकर जानकारी दी। अमिताभ ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह फिसल गए थे, जिसकी वजह से उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। चोट के कारण इस बार उन्हें अपने अंदाज में खड़े होकर मोनोलॉग बोलने के बजाय बैठकर शुरुआत करनी पड़ी।

'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अमिताभ बच्चन अक्सर दौड़ते हुए मंच पर एंट्री लेते हैं और इसके बाद खड़े होकर अपना मोनोलॉग बोलते हैं। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में उनका अंदाज थोड़ा बदला हुआ नजर आया। वह मंच पर आने के बाद सीधे अपनी सीट पर बैठ गए और दर्शकों को बताया कि उनके घुटने में चोट लगी है। अमिताभ ने बताया कि वह शूटिंग के दौरान फिसल गए थे। इस वजह से उनके बाएं घुटने में चोट आई है।

खड़े होने में हो रही थी परेशानी

अमिताभ बच्चन ने बताया कि चोट के कारण उन्हें खड़े होने में परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्होंने इस बार मोनोलॉग बैठकर बोलने का फैसला किया। हालांकि, कंटेस्टेंट को होस्ट करने के लिए वह खड़े होने वाले थे। उनके इस खुलासे के बाद शो में मौजूद दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की।

Amitabh Bachchan KBC 18 Injury
शिल्पा शेट्टी से सोनम कपूर तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं ने बिजनेसमैन को चुना अपना हमसफर

बेटे अभिषेक संग रिश्ते पर भी लिख चुके हैं

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बेटे अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर भी विचार साझा किए थे। उन्होंने लिखा था कि पिता पुत्र दोनों एक मंच पर बैठे, विचार अलग हो चाहे, लेकिन मंजिल एक ही है। उनका यह विचार पिता-पुत्र के रिश्ते को लेकर चर्चा में रहा। अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी लगातार फिल्मों और टेलीविजन पर सक्रिय हैं। अमिताभ बच्चन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म

अमिताभ बच्चन रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। फिल्म में डायना पेंटी, निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं और फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा अमिताभ 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे भाग में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। पहले भाग में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, अभिनेता 'आंखें 2' का भी हिस्सा हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com