ब्लू ओरिजिन के NS 31 मिशन के बाद कैटी पेरी ने धरती को चूमा 
मनोरंजन

Katy Perry: अंतरिक्ष से लौटकर चूम ली धरती, कैटी पेरी ने बताया कैसा था 11 मिनट का वो वक्त

Katy Perry Experience of Space: कैटी पेरी ब्लू ओरिजिन के एनएस 31 मिशन से लौट आई हैं, पृथ्वी पर वापस लौटते ही उन्होंने धरती को चूम लिया और बताया कि स्पेस की यात्रा का उनका यह अनुभव कैसा था। 

अनिल सिंह

Katy Perry NS 31 Mission: अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के रॉकेट से कैटी पेरी समेत पांच महिलाओं के सदस्य दल को पृथ्वी की सतह से सैकड़ो किलोमीटर अधिक ऊपर ले जाया गया। इस प्रोग्राम को एनएस 31 (NS 31 Mission) नाम दिया गया था। यह प्रोग्राम न्यू शेफर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है। एनएस 31 मिशन से वापस लौटने के बाद लोकप्रिय अमेरिकन सिंगर केटी पेरी ने स्पेस में बिताए गए अपने अनुभव के बारे में बात की है और इसे बेहद अद्भुत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके मां बनने के बाद यह दूसरा ऐसा अनुभव है जो उनके लिए बेहद खास है। वो इस अनुभव को हमेशा साथ रखना चाहती हैं।

इस यात्रा में केटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म मेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आयशा बोवे भी शामिल थी। कैप्सूल के सुरक्षित धरती पर उतरने के बाद कैटी पेरी उस कैप्सूल से बाहर आती हैं और वह धरती को चूमती हैं सोशल मीडिया पर कैटी का ये  वीडियो वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटी पेरी और अन्य महिलाओं के लिए यह स्पेस का सफर 11 मिनट का था, जिसमें से 4 मिनट वह स्पेस में रहे। न्यू शेफर्ड रॉकेट सोमवार को पृथ्वी से 100 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचा और इसने कामरान लाइन को पार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। कैटी भले ही अंतरिक्ष की बॉर्डर लाइन पर ही पहुंची हो, लेकिन कैटी पेरी अमेरिका की उन महिलाओं में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और धरती पर वापस लौट आई हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट