करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ब्राउन का ट्रेलर रिलीज (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक

Karisma Kapoor Brown: करिश्मा कपूर की क्राइम-सस्पेंस वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज में वह पुलिस ऑफिसर रीता ब्राउन के किरदार में मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आएंगी।

सोनाली झा

Karisma Kapoor Brown OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल रही है। सस्पेंस, क्राइम और रहस्यों से भरपूर इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी।

ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘ब्राउन’ एक क्राइम थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है, जिसमें करिश्मा कपूर रीता ब्राउन नाम की पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार कई रहस्यमयी हत्याओं की जांच करता दिखाई देता है। रीता ब्राउन एक तेज-तर्रार और ईमानदार अधिकारी है, लेकिन उसकी निजी जिंदगी भी कई संघर्षों से भरी हुई है।

ब्राउन का ट्रेलर

रीता ब्राउन अपने अतीत के दर्द और शराब की लत से जूझ रही है। इसके बावजूद वह अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती है। ट्रेलर में अपराध, रहस्य और इमोशनल संघर्ष का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। इस वेब सीरीज में करिश्मा कपूर के अलावा कई अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिग्गज एक्ट्रेस हेलन, सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और जीशु सेनगुप्ता भी कहानी को मजबूत बनाते दिखाई देंगे।

दमदार स्टार कास्ट से सजी है सीरीज

इस वेब सीरीज में करिश्मा कपूर के अलावा कई अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिग्गज एक्ट्रेस हेलन, सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और जीशु सेनगुप्ता भी कहानी को मजबूत बनाते दिखाई देंगे। इसके अलावा परेश पाहुजा, अजिंक्य देव और आर्यन भौमिक जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। सभी कलाकारों की झलक ट्रेलर में देखने को मिली है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

ब्राउन की कहानी

‘ब्राउन’ की कहानी चर्चित लेखक अभेक बरुआ के उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर आधारित है। कहानी को स्क्रीन पर उतारने का जिम्मा निर्देशक अभिनय देव ने संभाला है, जो इससे पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुके हैं। सीरीज का निर्माण उमेश कुमार बंसल ने किया है। मेकर्स का दावा है कि यह वेब सीरीज दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी और हर एपिसोड में नए रहस्य सामने आएंगे।

कब ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। करिश्मा कपूर की यह सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज 5 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। लंबे समय बाद करिश्मा कपूर को एक गंभीर और चुनौतीपूर्ण भूमिका में देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘ब्राउन’ ओटीटी पर एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए