करीना कपूर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

करीना कपूर खान ने शेयर की फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पुरानी यादें, कहा- उस टाइम नहीं था फैशन का टेंशन...

Kareena Kapoor Throwback Photos: करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पुरानी यादें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौर में फैशन का टेंशन नहीं होता था।

स्नेहा मौर्या

Kareena Kapoor Filmfare Awards Throwback Photos: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की पुरानी यादें साझा कीं। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 42वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ पहली में बैठी नजर आ रही हैं।

इस फोटो में करीना का लुक काफी सिंपल और सहज दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि तब के दौर में फैशन कितना सरल हुआ करता था। उन्होंने कहा, “जब हम अपनी पोलो नेक और जैकेट पहनते थे और आराम से बैठकर अभिनेताओं को अपनी ब्लैक लेडी (अवॉर्ड) का स्वागत करते देखते थे।”

करीना कपूर ने पहले के फैशन को लेकर शेयर की खास बातें

करीना ने अपने कैप्शन में यह भी बताया कि पहले महंगे डिजाइनर आउटफिट्स और पूरी टीम की बजाय, फैशन बहुत नेचुरल और आसान हुआ करता था। फोटो में करीना की बहन करिश्मा कपूर के गाने ‘आए हो मेरी जिंदगी में’ की धुन भी शामिल की गई है। तस्वीर में बॉलीवुड लीजेंड अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पीछे बैठते नजर आ रहे हैं, दोनों पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे हुए हैं। इस फोटो ने फैंस को 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘हलचल’ की याद दिला दी, जिसमें करीना और अक्षय की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई थी।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट पर करीना कपूर अब अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस क्राइम-ड्रामा थ्रिलर को मशहूर फिल्म निर्माता मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। हाल ही में करीना ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिनमें उन्हें अहम सीन फिल्माते हुए देखा गया।

फिल्म में करीना के साथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पृथ्वीराज इसमें पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। फैंस इस जोड़ी और फिल्म के क्राइम-थ्रिलर कॉन्सेप्ट को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित हैं। करीना कपूर की यह पोस्ट न केवल उनके पुराने अवॉर्ड्स की याद दिलाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे बॉलीवुड में फैशन और ग्लैमर का ट्रेंड समय के साथ बदल गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित