मनोरंजन

तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का तलाक 11 साल पहले हो चुका है, लेकिन अब दोनों एक साथ एक रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं दोनों किस शो में नजर आएंगे और इस पर क्या चर्चा हो रही है?

अनिल सिंह

मुंबई: करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों का तलाक 11 साल पहले हुआ था। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर को टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल समझा जाता था। दोनों के टीवी शो दर्शकों को काफी पसंद थे। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई, लेकिन यह शादी बहुत ही जल्दी टूट गई 2 साल में इनका तलाक हो गया, लेकिन अब जेनिफर विंगेट और करण ग्रोवर एक रियलिटी शो में एक साथ नजर आने वाले हैं। करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स में दोनों एक साथ दिखाई देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों ने शो में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसे लोग चौंकाने वाला फैसला मान रहे हैं। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि दोनों शो में अगर एक साथ नजर आते हैं, तो यह उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी, क्योंकि दोनों के प्रशंसक आज भी दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं। इनके शो में आने के बाद उनके बीच बॉन्डिंग कैसी होती है, यह देखना भी दिलचस्प होगा।

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के अलावा इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मुनव्वर फारूकी, जैस्मिन भसीन, उर्फी जावेद जैसे सेलिब्रिटीज का नाम सामने आया है। करण जौहर का यह रियलिटी शो प्राइम वीडियो पर जून में प्रीमियर होगा। द ट्रेटर्स इंग्लिश शो का हिंदी वर्जन है। दर्शक शो को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। जेनिफर विंगेट अब भी सिंगल हैं, जबकि करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद बिपाशा बसु से शादी कर ली है। करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा बसु के साथ तीसरी शादी है, जेनिफर विंगेट के साथ उनकी दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता