खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'दुल्हनिया ले आएगी' का नया गाना 'कर ले शादी' रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल

Khushali Kumar Dulhaniya Le Aaeegi Movie: डायरेक्टर आकाशादित्य लामा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का नया गाना 'कर ले शादी' रिलीज हो गया है, जिसमें पिता-बेटी के रिश्तों की खूबसूरत नोकझोंक दिखाई गई है।

यति सिंह

Mahesh Manjrekar Dulhaniya Le Aaeegi Movie: बॉक्स ऑफिस में पारिवारिक फिल्मों का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है। इसी कड़ी में डायरेक्शन आकाशादित्य लामा की आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस फिल्म का एक नया और बेहद ही दिलचस्प गाना 'कर ले शादी' लोगों के बीच आ चुका है। यह गाना रिलीज होते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है।

मनोरंजन से भरपूर इस गाने में एक पिता और उसकी बेटी के बीच होने वाली प्यारी तकरार को बेहद सुंदर तरीके से फिल्माया गया है। गाने के अंदर का सीन हर उस परिवार की कहानी बयां करता है जहां शादी योग्य संतान को माता-पिता जीवन के इस नए सफर के लिए तैयार करते हैं। वीडियो में एक्टर महेश मांजरेकर एक बेहद स्नेही पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं।

गाने में दिखा पिता का मजाकिया अंदाज

'कर ले शादी' गाने में एक्ट्रेस खुशाली कुमार उनकी चुलबुली बेटी के किरदार को जीवंत कर रही हैं। ऑनस्क्रीन दोनों कलाकारों का तालमेल और उनकी टाइमिंग इतनी सटीक है कि लोग इसे देखते ही अपनी नजरें नहीं हटा पाते। एक फिक्रमंद लेकिन खुशमिजाज पिता अपनी लाडली को शादी के बंधन में बंधने के लिए अनोखे और मजाकिया तरीकों से मनाता हुआ दिखाई दे रहा है।

हाल ही में रिलीज हुए इस पूरे गाने की जो सबसे बड़ी यूएसपी है, वह इसके बोल और उसकी हुक लाइन में छिपी है। गाना शुरू होते ही 'कर ले शादी, ना समझ इसको बर्बादी' की धुन कानों में गूंजने लगती है। यह पंक्ति इतनी ज्यादा कैची है कि एक बार सुनने के बाद कोई भी इसे गुनगुनाने पर मजबूर हो जाता है।

सुरों और कमाल के विजुअल्स का बेहतरीन मेल

इस खूबसूरत और जोशीले ट्रैक को जाज़िम शर्मा, दीपाली साठे और रिमी धर ने मिलकर अपनी जादुई आवाजों से सजाया है। गाने का लुभावना संगीत भी जाज़िम शर्मा ने ही तैयार किया है, जो सीधे दिल को छूता है।

'कर ले शादी' गाने के विजुअल्स को काफी रंगीन माहौल जैसा रखा गया है। डायरेक्टर आकाशादित्य लामा का मानना है कि यह गाना फिल्म के सबसे बेहतरीन हिस्सों में से एक है। महेश मांजरेकर और खुशाली कुमार की कॉमिक टाइमिंग ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार पारिवारिक कहानी

सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म में गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार और महेश मांजरेकर के अलावा दिग्गज अभिनेता पीयूष मिश्रा भी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक ऐसी पारिवारिक दास्तान लेकर आ रही है जिसमें लोगों को हंसी के ठहाकों के साथ-साथ भावनाओं का सैलाब भी देखने को मिलेगा।

रिश्तों की गर्माहट से सजी यह फिल्म अब अपनी रिलीज के बेहद करीब है। 'कर ले शादी' गाने की इस शानदार झलक के बाद आने वाली 24 जुलाई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही 'दुल्हनिया ले आएगी' के लिए दर्शकों का क्रेज काफी बढ़ गया है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब