ऋषभ रिखीराम शर्मा और कपिल शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कपिल शर्मा ने ऋषभ रिखीराम की तमन्ना भाटिया से की तुलना, जानें मजेदार कमेंट के पीछे की 5 वजहें

Kapil Sharma Joke: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' के नए एपिसोड में कपिल शर्मा ने सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा को लड़कों का तमन्ना भाटिया कहकर चुटकी ली। शो में जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज भी नजर आएंगे।

सोनाली झा

Highlights

  • 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' के नए एपिसोड में जैस्मिन सैंडलस, शाश्वत सचदेव, सतिंदर सरताज और ऋषभ रिखीराम शर्मा नजर आएंगे।

  • कपिल शर्मा ने ऋषभ रिखीराम की चमक पर मजाक करते हुए उन्हें 'लड़कों का तमन्ना भाटिया' कहा।

  • कपिल शर्मा ने ऋषभ के कॉन्सर्ट में जाने से पहले मेहंदी लगाने और तैयार होने को लेकर भी चुटकी ली।

Kapil Sharma Show Latest Promo: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' में इस बार कॉमेडी के साथ संगीत का भी जबरदस्त तड़का लगने वाला है। शो के आगामी एपिसोड में फिल्म 'धुरंधर' के म्यूजिक से जुड़े कलाकार जैस्मिन सैंडलस, शाश्वत सचदेव, सतिंदर सरताज और सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा नजर आएंगे। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कपिल शर्मा अपने मजाकिया अंदाज से मेहमानों की टांग खींचते दिखाई दे रहे हैं।

कपिल शर्मा ने ऋषभ की तुलना एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से कर दी, जिसे लेकर शो की झलक चर्चा में है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर किए गए प्रोमो में कपिल शर्मा सभी मेहमानों का मजेदार अंदाज में परिचय कराते हैं। वह कहते हैं कि शो में संगीत का पूरा बुफे लगा हुआ है। इसके बाद वह ऋषभ को क्लासिकल म्यूजिक, सतिंदर सरताज को सूफी संगीत और जैस्मिन सैंडलस को पॉप म्यूजिक का काउंटर बताते हैं।

लड़कों का तमन्ना भाटिया है

वहीं, शाश्वत सचदेव को हर तरह के संगीत में माहिर बताते नजर आते हैं। इसी दौरान कपिल शर्मा की नजर ऋषभ पर पड़ती है। उनके चेहरे की चमक पर मजाक करते हुए कॉमेडियन कहते हैं कि ऋषभ देखो कितना चमक रहा है, लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये।' इतना ही नहीं, वह ऋषभ के कॉन्सर्ट में जाने से पहले मेहंदी लगाने और तैयार होने को लेकर भी उनकी खिंचाई करते हैं।

ऋषभ के सितार और जैस्मिन की आवाज ने बांधा समां

प्रोमो में ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार बजाते नजर आते हैं। उनकी प्रस्तुति सुनकर वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाते हैं। वहीं, जैस्मिन सैंडलस अपनी आवाज से महफिल में रंग जमाती दिखाई देती हैं। ऐसे में दर्शकों को इस एपिसोड में हंसी-मजाक के साथ शानदार संगीत सुनने का मौका मिलेगा।

कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर प्रोमो साझा करते हुए बताया कि संगीत से सजा यह एपिसोड 24 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। बता दें कि शाश्वत सचदेव ने फिल्म 'धुरंधर' का संगीत तैयार किया है, जबकि जैस्मिन सैंडलस ने मधुबंती बागची के साथ फिल्म के गाने 'शरारत' को आवाज दी है। ऋषभ रिखीराम शर्मा सितार वादक और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह पंडित रवि शंकर से सितार की शिक्षा ले चुके हैं।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास