कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे के पास चौथी बार फायरिंग (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल

Kapil Sharma Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे के पास चौथी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकी का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी।

सोनाली झा

Kapil Sharma Canada Cafe Firing Case: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर सुरक्षा कारणों से सुर्खियों में हैं। कनाडा में उनके कैफे के पास फायरिंग की घटना सामने आई है, जो पिछले एक साल में चौथी बार बताई जा रही है। इस घटना के बाद से न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि फैंस के बीच भी चिंता का माहौल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फायरिंग का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़ा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा और कैफे के मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई है। पोस्ट में कथित तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हालांकि, इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सरे इलाके में हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना कनाडा के सरे इलाके में हुई, जहां ‘चाय सुट्टा बार’ आउटलेट के पास गोलियां चलाई गईं। यह स्थान कपिल शर्मा के कैफे के नजदीक बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया हो। साल 2025 में भी तीन बार इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहली घटना 10 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसके बाद 7 अगस्त को फिर से फायरिंग की गई। इसके बाद अक्टूबर 2025 में तीसरी बार कैफे के पास गोलीबारी की घटना सामने आई थी। हर बार इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था।

बढ़ी सुरक्षा को लेकर चिंता

लगातार हो रही इन घटनाओं ने कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे इस घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित