पीएम मोदी, कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

PM Modi मेरी प्रेरणा हैं... कंगना ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, बताया राजनीति में आने का असली कारण

Kangana Ranaut News: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और राजनीति में आने का असली कारण बताया। तो चलिए जानते हैं क्या है...

स्नेहा मौर्या

Kangana Ranaut Inspired Narendra Modi: बॉलीवुड की बेबाक अदाकारा और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्मों से लेकर राजनीति तक अपनी साफ़ और निडर राय रखने वाली कंगना ने इस बार पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) के 120वें वार्षिक सत्र में शिरकत की, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और राजनीति में आने का असली कारण बताया।

कार्यक्रम के दौरान जब कंगना रनौत से पूछा गया कि उन्होंने राजनीति में कदम क्यों रखा, तो उन्होंने बेहद दिल छू लेने वाला जवाब दिया। कंगना ने कहा, "मैं राजनीति में इसलिए आई क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिली। एक समय के बाद हर इंसान के अंदर मानवता के लिए कुछ करने की इच्छा होती है। अगर मैं इतिहास में होती तो शायद रानी लक्ष्मीबाई या नेताजी सुभाषचंद्र बोस की टीम में होती। आज पीएम मोदी को देखकर वही भावना जागती है कि ये व्यक्ति देश के लिए कुछ बड़ा कर सकता है।"

कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की सराहना

कंगना ने आगे कहा कि 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन जब बीजेपी से जुड़ने का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने बिना झिझक हामी भर दी। उन्होंने कहा, "बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है, और उसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।"

राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का श्रेय भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दिया। कंगना ने कहा कि 33% महिला आरक्षण बिल हो या सेनाओं में बेटियों की भूमिका यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा, "आज हमारी बेटियां तेजस जैसे फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, और यह बदलाव मोदी जी की सोच और उनके नेतृत्व की वजह से आया है।"

राजनीति में आने का किया बड़ा खुलासा

अपने फिल्मी सफर पर बात करते हुए कंगना रनौत ने बताया कि वह मंडी के एक छोटे से गांव से आती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बचपन से पता नहीं था कि मैं क्या करना चाहती हूं। पढ़ाई में मन नहीं लगता था। जब पिता ने हॉस्टल भेजा तो पहली बार एहसास हुआ कि दुनिया कितनी बड़ी है और कितनी संभावनाएं हैं। मैंने खुद की राह बनाई और आगे बढ़ी।" कंगना रनौत ने मंच पर अपने करियर, संघर्ष और राजनीति की यात्रा पर खुलकर बातें कीं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब सिर्फ खुद तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट