कंगना रनौत और अनुष्का शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलमान खान की 'सुल्तान' के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर

Kangana Ranaut Rejected Sultan: सलमान खान की 'सुल्तान' में आरफा के किरदार के लिए पहले कंगना रनौत को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने महिला-केंद्रित फिल्मों को प्राथमिकता देते हुए इसे ठुकरा दिया।

सोनाली झा

Kangana Ranaut On Salman Khan Sultan: सलमान खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल 'सुल्तान' ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में आरफा के किरदार के लिए पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं, बल्कि कंगना रनौत थीं।

यशराज फिल्म्स ने सबसे पहले कंगना रनौत को 'सुल्तान' में आरफा का किरदार ऑफर किया था। लेकिन अभिनेत्री ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय कंगना महिला-केंद्रित फिल्मों को प्राथमिकता देना चाहती थीं। उन्होंने मेन लीड वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की बजाय ऐसी कहानियों को चुनना बेहतर समझा, जिनमें महिला किरदार कहानी के केंद्र में हो। यही वजह रही कि उन्होंने 'सुल्तान' का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

फिर अनुष्का शर्मा की हुई एंट्री

कंगना रनौत के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को इस भूमिका के लिए चुना। फिल्म में उन्होंने महिला पहलवान आरफा का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की बड़ी यूएसपी साबित हुई। इसके अलावा 'बुल्लेया', 'बेबी को बेस पसंद है' और '440 वोल्ट' जैसे गाने भी जबरदस्त हिट रहे।

सलमान खान थे पहली और आखिरी पसंद

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'सुल्तान' के लिए सलमान खान ही उनकी पहली और आखिरी पसंद थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा को सुनाई, तब उनका भी मानना था कि इस किरदार को सिर्फ सलमान खान ही निभा सकते हैं। यहां तक कि अगर सलमान इस फिल्म के लिए तैयार नहीं होते, तो शायद यह फिल्म बन ही नहीं पाती।

600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर

जब सलमान खान को फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उन्होंने महज 15 मिनट के भीतर फिल्म के लिए हामी भर दी। रिलीज के बाद 'सुल्तान' ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और साल 2016 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई। आज भी यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला