कंगना रनौत का रेट्रो लुक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Kangana Ranaut Look: ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में कंगना रनौत का रेट्रो अवतार छाया, फैंस ने की जमकर तारीफ

Kangana Ranaut Saree: ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने अपने रेट्रो लुक से धूम मचा दी। फ्लोरल प्रिंट साड़ी, पर्ल जूलरी और क्लासी स्टाइल में नजर आईं कंगना की तस्वीरें वायरल हो गईं।

सोनाली झा

Kangana Ranaut Retro Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में कंगना का रेट्रो अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है और प्रशंसक उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फोटोज में कंगना ने व्हाइट बेस वाली खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, जिस पर ब्लैक पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। साड़ी का हल्का और फ्लोई फैब्रिक उनके पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है। पारंपरिक और आधुनिक फैशन का यह मेल उनके व्यक्तित्व पर खूब जंच रहा है। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जिस पर भी फ्लोरल डिजाइन मौजूद है। कंगना के लुक को एक परफेक्ट रेट्रो टच दिया है।

हेयरस्टाइल और जूलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

कंगना ने अपने बालों को हाई पोनीटेल में स्टाइल किया है। आगे से बालों को स्लीक रखा गया है, जबकि पीछे हल्के कर्ल्स उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं। मेकअप भी बेहद सॉफ्ट और क्लासी रखा गया है, जिसमें आंखों का मेकअप खास तौर पर ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने पर्ल चोकर नेकलेस के साथ बड़ा पेंडेंट कैरी किया है। इसके अलावा मैचिंग ईयररिंग्स और छोटी काली बिंदी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

कंगना रनौत की फोटोज पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी और रेट्रो क्वीन बताया। वहीं एक प्रशंसक उनकी खूबसूरती से इतना प्रभावित हो गया कि उसने कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी का प्रस्ताव तक दे डाला। हालांकि, कंगना ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

12 जून को रिलीज होगी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी 26/11 की घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, वहीं कंगना का यह ग्लैमरस प्रमोशनल लुक भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता