Kangana Praises Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट में जब कोई नया सितारा चमकता है, तो उसकी गूंज चारों तरफ सुनाई देती है। इंडियन क्रिकेट टीम में इन दिनों महज 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबान पर है, जिन्होंने राष्ट्रीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करके एक नया इतिहास रच दिया है। इस बेमिसाल कामयाबी पर न सिर्फ खेल जगत बल्कि सिनेमा जगत और राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं इसी कड़ी में बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने भी इस होनहार खिलाड़ी को अपने बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है।
अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान वैभव की बल्लेबाज की कामयाबी पर गहरी खुशी जाहिर की। कंगना ने इस मौके पर जगजीत सिंह की एक बेहद मशहूर गजल की चंद खूबसूरत पंक्तियां गुनगुनाते हुए कहा कि ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन। इन लाइनों के जरिए कंगना ने यह संदेश देने की कोशिश की कि हुनर और काबिलियत कभी भी उम्र की मोहताज नहीं होती है। कंगना का मानना है कि इतनी कम उम्र में देश की मेन टीम का हिस्सा बनना पूरे हिंदुस्तान के लिए बेहद फख्र की बात है।
क्रिकेट के अलावा कंगना रनौत ने बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल और डिजिटल लाइफ से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प खुलासा भी किया। कंगने ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से अपने सभी अकाउंट्स वापस ले लिए। कंगना के अनुसार उनकी टीम जो पोस्ट और कैप्शन लिखती थी, वह बेहद औपचारिक और जरूरत से ज्यादा सफाई देने वाले होते थे। कंगना को ऐसा महसूस होता था मानो कोई शख्स सिर्फ जिंदा रहने के लिए दूसरों से माफी मांग रहा हो। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना को यह तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने जनता से सीधे बात करने के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह से खुद संभाल लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन फोटोज में कंगना का रेट्रो अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है और प्रशंसक उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Farah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी 26/11 की घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, वहीं कंगना का यह ग्लैमरस प्रमोशनल लुक भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।