ठग लाइफ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Thug Life Box Office Prediction Day 1: कमल हासन की 'ठग लाइफ' बनेंगी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर! तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड

कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग लाइफ' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को थिएटर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं फिल्म की ओपनिंग कैसी होगी।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ठग लाइफ' लंबे वक्त से सुर्खियों में है और अब फिल्म रिलीज के बेहद करीब है। इसी बीच फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है।

दरअसल, मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ये गैंगस्टर ड्रामा 5 जून 2025 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग और बज की बात करें, तो ये साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन सकती है।

कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की ठग लाइफ पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म कमल हासन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी। इसके साथ ही यह विक्की कौशल की छावा को पछाड़कर 2025 की सेकेंड हाइएस्ट ओपनर बन सकती है।

इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है 'ठग लाइफ'

इसके अलावा साल 2025 में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड राम चरण की गेम चेंजर के नाम है, जिसने 54 करोड़ की शानदार ओपनिंग दी थी। छावा ने 33.10 करोड़, सिकंदर ने 30.06 करोड़, गुड बैड अग्ली ने 29.25 करोड़ और विदामुयार्ची ने 27 करोड़ की ओपनिंग की थी। अगर ठग लाइफ 35 करोड़ का आंकड़ा पार करती है, तो ये इन सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप 2 में आ जाएगी।

हालांकि, फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। एडवांस बुकिंग की रफ्तार और सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रिया से ये साफ है कि ठग लाइफ एक बड़े धमाके के लिए तैयार है। फिल्म का बजट भी 250 से 300 करोड़ के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में इसकी सफलता बॉक्स ऑफिस पर बहुत मायने रखती है।

कमल हासन के अलावा ये सेलेब्स आएंगे नजर

बता दें, इस फिल्म में कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन और सिलंबरासन जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। मणिरत्नम की स्टोरीटेलिंग और कमल हासन की दमदार परफॉर्मेंस मिलकर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का पूरा दम रखते हैं। लेकिन अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि 5 जून को ठग लाइफ वाकई बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर कर पाती है या नहीं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा