कन्नड़ भाषा विवाद के बीच रिलीज हुई ठग लाइफ 
मनोरंजन

कन्नड़ भाषा विवाद के बीच रिलीज हुई ठग लाइफ, कमल हासन को हुआ 15 करोड़ का नुकसान

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को लेकर काफी बज भी बना हुआ था। फिलहाल, ठग लाइफ कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई है।

सोनाली झा

मुंबई: कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जहां एक ओर फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर इसके रिलीज से पहले कन्नड़ भाषा पर दिए गए एक बयान ने विवाद को जन्म दे दिया। कमल हासन के इस बयान के कारण फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया, जिससे निर्माताओं को लगभग 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

दरअसल, कमल हासन ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल भाषा से उत्पन्न हुई है। इस टिप्पणी से कर्नाटक में लोगों की भावनाएं आहत हुईं और इसका सीधा असर फिल्म की रिलीज पर पड़ा। विवाद बढ़ने के बावजूद कमल हासन ने इस पर माफी नहीं मांगी, जिससे मामला और भी गरमा गया। परिणामस्वरूप, ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक के सिनेमाघरों में नहीं लगाया गया।

हालांकि इस विवाद के बीच कमल हासन के तमिल फैंस ने खुलकर उनका समर्थन किया। ट्विटर पर स्टैंड विथ कमल हासन ट्रेंड करता रहा। इस प्यार के लिए कमल हासन ने एक इवेंट के दौरान अपने तमिल फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं उइरे, उरावे, तामिझे जैसे शब्दों की गहराई को समझता हूं और हमेशा इसके साथ खड़ा रहूंगा।

फिल्म की बात करें तो ‘ठग लाइफ’ एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन, अभिरामी, रवि मोहन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सिलंबरासन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों से शुरुआती अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर तमिलनाडु और केरल में। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कर्नाटक में रिलीज न होने के बावजूद ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में सफल हो पाती है या नहीं। इस विवाद ने फिल्म की कमाई को जरूर प्रभावित किया है, लेकिन स्टार पॉवर और तमिल फैंस का समर्थन फिल्म के लिए राहत बन सकता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज