अनुराग डोभाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अनुराग डोभाल पर फूटा भाई का गुस्सा, लगाए गए आरोपों पर किया पर्दाफाश! बोले- अगर दोषी हूं तो..

Anurag Dobhal Claims: यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनके परिवार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। अब उनके भाई कलाम इंक ने वीडियो जारी कर आरोपों का खंडन किया और सबूत मांगते हुए जांच की मांग की।

स्नेहा मौर्या

Anurag Dobhal Brother Video: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर इन दिनों अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके मैनेजर के इंटरव्यू के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था। अब इस पूरे विवाद पर अनुराग के भाई कलाम इंक (अतुल डोभाल) ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर अपने परिवार का पक्ष रखा है।

अनुराग डोभाल के भाई ने दिया बड़ा बयान

अतुल डोभाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में अनुराग डोभाल द्वारा लगाए गए कई आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग की पत्नी रितिका को किचन में जाने से रोकने वाली बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके मुताबिक उस समय परिवार में एक दुखद घटना हुई थी और हिंदू परंपराओं के अनुसार कुछ समय तक घर में मिठाई या तली हुई चीजें बनाने से परहेज किया जाता है, इसी वजह से उन्हें ऐसा करने से रोका गया था।

कलाम इंक ने यह भी दावा किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अनुराग की ऑडियो क्लिप एडिटेड है। उनका कहना है कि उस ऑडियो में केवल माता-पिता की प्रतिक्रिया सुनाई दे रही है, जबकि उससे पहले क्या कहा गया, वह हिस्सा हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग ने अपने माता-पिता को उकसाया था, लेकिन वह हिस्सा सामने नहीं लाया गया।

प्रॉपर्टी हड़पने और झूठे केस पर कही ये बात

प्रॉपर्टी हड़पने और झूठे केस करने के आरोपों पर भी अतुल ने साफ कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया है तो जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह साबित हो जाए कि उन्होंने अपने भाई की संपत्ति का कोई हिस्सा लिया है या फर्जी केस किया है तो उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

मनाली जाकर अनुराग को धमकाने के आरोपों पर भी उन्होंने जवाब दिया। उनका कहना है कि पिछले दो सालों में वह मनाली गए ही नहीं हैं और उनके मोबाइल का GPS रिकॉर्ड इसकी पुष्टि कर सकता है।

अतुल ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इस विवाद के बाद उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। उनका दावा है कि अनुराग के लाइव वीडियो के बाद कई लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे और उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे। फिलहाल यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और दोनों पक्ष सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी बात सामने रख रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग