मनोरंजन

जेठालाल का बढ़ा डिमांड अमेरिकन एक्टर पहुंचा गोकुलधाम, टीम के साथ ली सेल्फी

असित मोदी का टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कुछ दिनों से नकारात्मक वजहों से चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस बीच अमेरिकन एक्टर ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर शो के कलाकारों की हौसला अफजाई की है।

अनिल सिंह

मुंबई: असित मोदी का टीवी शो भले ही नकारात्मक कारणों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। यह कहा जा सकता है कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शो को देखने वाले लोग मौजूद हैं। विदेशी कलाकार भी इस शो को पसंद करते हैं और इस बात का उदाहरण है तारक मेहता के उल्टा चश्मा के सेट पर अमेरिकन एक्टर कल पेन का पहुंचना।

फेमस टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों का फेवरेट शो है और लगभग 15 सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में भी है टॉप फाइव में शो अपनी जगह कायम रखता है यही कारण है कि यह शो अब तक अपनी जगह बनाए हुए है। शो और उसके किरदारों को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से ये शो विवादों के चलते सुर्खियों में रहा है। कई कलाकारों ने इसे अलविदा कह दिया, छोड़कर जाने वाले कलाकारों ने शो मेकर्स पर गंभीर आरोप भी लगाए, किसी ने शोषण का आरोप लगाया तो किसी ने बकाया पैसे ना देने का लेकिन फिर भी शो की शोहरत अब भी बनी हुई है।

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर अमेरिकी एक्टर कल पेन पहुंचे हुए थे। खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग सेट से कुछ तस्वीर जारी की है और वह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कल पेन गोकुलधाम सोसाइटी में नजर आ रहे हैं, उन्होंने जेठालाल के साथ अपनी सेल्फी को पब्लिश किया है। वहीं वह टीम के बाकी कलाकारों के साथ भी फोटो खिंचवाते नजर आए हैं और सभी के साथ उनकी फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है।

कल पेन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, गोकुलधाम सोसाइटी में नए अपार्टमेंट की खोज, कुछ नए दोस्तों के साथ। कैप्शन में उन्होंने शो की जमकर तारीफ भी की है और बताया है कि यह दुनिया का सबसे अधिक देखे जाने वाले शोज में से एक है और इसने रिकॉर्ड तोड़ एपिसोड भी बनाए हैं।

गोकुलधाम में कल पेन की मौजूदगी न सिर्फ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों को पसंद आई, बल्कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों को भी कल पेन का यहां आना बहुत रास आया है। कल पेन की पोस्ट पर इंडिया के लोगों ने भर भर के कमेंट किया है और वह कल पेन की भी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। कल पेन अमेरिकन एक्टर हैं और उनका पूरा नाम कल्पेन सुरेश मोदी है। वह अमेरिकन एक्टर, ऑथर और बराक ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में व्हाइट हाउस पूर्व स्टाफ मेंबर रहे हैं। उन्हें 'द नेमसेक' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह 'हाउ ई मेट योर मदर', 'वंस अपॉन ए टाइम इन वेनिस' और 'अंडर डॉग्स' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए