काजोल बेटी नीसा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

नीसा देवगन ने मां काजोल के साथ निभाई पारंपरिक 'सिंदूर खेला' रस्म, वायरल हुआ VIDEO

Durga Puja 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और उनकी बेटी नीसा देवगन को दशमी के दिन आयोजित ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाते हुए देखा गया।

स्नेहा मौर्या

Kajol Sindoor Khela Rasam With Daughter Nysa: उत्तरी मुंबई के सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार पारंपरिक विरासत का जादू देखने को मिला। जहां बॉलीवुड सितारों की भी झलक देखने को मिली। वहीं अभिनेत्री काजोल और उनकी बेटी नीसा देवगन भी दशमी के दिन आयोजित ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाते हुए नजर आए। मां-बेटी की जोड़ी इस अवसर पर बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लुक में नजर आई।

दरअसल, इस अवसर पर काजोल ने लाल और सफेद रंग की चेक वाली साड़ी पहन रखी थी, जबकि नीसा ने केसरिया रंग का सूट चुना था। दोनों ने मीडिया के लिए फोटो खिंचवाए, जिसमें काजोल ने बेटी के माथे पर प्यार से सिंदूर लगाया। इस दौरान काजोल नीसा और उनकी सहेलियों को मां दुर्गा की मूर्ति पर सिंदूर लगाने की विधि समझाती दिखाई दीं।

क्या होता है ‘सिंदूर खेला’ की रस्म?

आपतो बता दें, सिंदूर खेला दशमी के दिन मनाया जाता है। यह रस्म नारी शक्ति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस परंपरा के तहत महिलाएं और युवतियां एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाती हैं और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करती हैं। इस वर्ष काजोल और नीसा ने इस पारंपरिक रस्म को पूरी भक्ति और उत्साह के साथ निभाया। इसके अलावा, काजोल अपने बेटे युग के साथ भी पंडाल पहुंचीं। युग ने मां को गले लगाया और कान में कुछ कहा। इसके बाद काजोल ने प्यार से उनका सिर थपथपाया और उनकी बातें ध्यान से सुनीं।

पंडाल से वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज

पंडाल में काजोल और जया बच्चन को बातचीत करते और फोटो पोज देते हुए भी देखा गया। इसके अलावा काजोल ने अपनी बहन तनीषा मुखर्जी और रानी मुखर्जी के साथ सेल्फी क्लिक की। इस पूरे समारोह के दौरान काजोल ने अन्य बॉलीवुड कलाकारों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया।

सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन हर साल मुखर्जी परिवार करता है। यह परंपरा काजोल की दादी ने लगभग सात दशक पहले शुरू की थी और अब भी यह विरासत पूरे परिवार द्वारा गर्व के साथ निभाई जा रही है। हालांकि, काजोल और नीसा देवगन ने अपने पारंपरिक रस्मों से फैंस का दिल जीत लिया है और इस दौरान उनकी खूबसूरत परिवारिक और सांस्कृतिक का अनुभव भी देखा गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल