श्रीदेवी और काजोल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब काजोल ने श्रीदेवी से की थी खास गुजारिश, बोलीं- एक्टिंग स्कूल खोलिए, मैं आपकी पहली स्टूडेंट बनना चाहती हूं

Kajol Request To Sridevi: काजोल श्रीदेवी की अदाकारी से बेहद प्रभावित थीं। ‘द अनुपम खेर शो’ में उन्होंने बताया था कि वह चाहती थीं श्रीदेवी एक एक्टिंग स्कूल खोलें और वह उसकी पहली छात्रा बनें।

सोनाली झा

Kajol Sridevi Acting School: हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं, जिनकी अदाकारी ने आने वाली पीढ़ियों के सितारों को भी प्रभावित किया। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी भी उन्हीं कलाकारों में शामिल थीं। अपनी खूबसूरती, अभिनय और अलग-अलग किरदारों में ढलने की क्षमता से उन्होंने दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई कलाकारों को प्रेरित किया। अभिनेत्री काजोल भी श्रीदेवी की बड़ी प्रशंसक रही हैं।

एक पुराने इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि वह श्रीदेवी से अभिनय सीखने के लिए उनकी स्टूडेंट बनना चाहती थीं। काजोल ने यह किस्सा अभिनेता अनुपम खेर के टॉक शो ‘द अनुपम खेर शो’ में शेयर किया था। बातचीत के दौरान जब उनसे फिल्मों में आने से पहले उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों के बारे में पूछा गया, तो काजोल ने श्रीदेवी का नाम लिया।

काजोल ने कही ये बात

काजोल ने कहा था कि श्रीदेवी शानदार अभिनेत्री थीं और वह उनसे हमेशा कहती थीं कि उन्हें अपना अभिनय स्कूल खोलना चाहिए। अगर श्रीदेवी ऐसा करतीं तो काजोल खुद उस स्कूल की पहली छात्रा बनना चाहती थीं। उनका मानना था कि वह दिग्गज अभिनेत्री से अभिनय की बहुत सारी बारीकियां सीख सकती थीं। काजोल ने श्रीदेवी की सबसे बड़ी खूबी उनके किरदारों में पूरी तरह उतर जाने को बताया।

हर किरदार में पूरी तरह ढल जाती थीं श्रीदेवी

काजोल के मुताबिक श्रीदेवी जिस भूमिका को निभाती थीं, उसमें इस तरह रम जाती थीं कि दर्शक यह भूल जाते थे कि सामने एक अभिनेत्री है और उन्हें सिर्फ वही किरदार नजर आता था। काजोल ने चांदनी, चालबाज, सदमा और लम्हे’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए बताया कि श्रीदेवी ने इन फिल्मों में बिल्कुल अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन हर भूमिका में वह बेहद प्रभावशाली और विश्वसनीय नजर आईं।

श्रीदेवी की आंखों में हमेशा दिखता था उत्साह

काजोल ने यह भी कहा था कि श्रीदेवी के किरदारों में उनकी अपनी शख्सियत की हल्की झलक जरूर दिखाई देती थी, लेकिन वह कभी किरदार पर हावी नहीं होती थी। उन्होंने ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी के अभिनय की भी तारीफ की। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। दुबई में एक पारिवारिक समारोह के दौरान होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से उनकी मौत हुई थी। उनके निधन से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा था।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा