काजोल को जूनियर जया बच्चन बता रहे यूजर्स 
मनोरंजन

Kesari 2 Screening: काजोल को जूनियर जया बच्चन बता रहे यूजर्स, गुस्से वाले वीडियो पर आया फनी रिएक्शन

Kajol Compared With Jaya Bachchan: 'केसरी 2' की स्क्रीनिंग में पहुंची काजोल का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर लोग उन्हें जूनियर जया बच्चन बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

Kajol Compared With Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' के स्क्रीनिंग का है। जहां काजोल अन्य कलाकारों के साथ फिल्म देखने पहुंची थी। वीडियो में काजोल पैप्स पर चिढ़ते हुए नजर आ रही है। इस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तुलना जया बच्चन के साथ करते हुए नजर आए रहे हैं। किसी ने उन्हें जूनियर जया बच्चन बताया है, तो कुछ उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आप इतनी अच्छी हैं, तो अपने आप को जया बच्चन में क्यों बदल रही हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने काजल की तारीफ भी की है।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्मीज्ञान नाम के इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में काजोल केसरी चैप्टर 2 की स्क्रीनिंग में पहुंची हुई नजर आ रही है। लेकिन इस दरमियान वह पैप्स पर चिढ़ते हुए दिखाई दी हैं। वीडियो मैं आप देख सकते हैं कि वह पैपराजी को शांत रहने की नसीहत दे रही हैं। वीडियो में उनका गुस्सा भी नजर आ रहा है।  जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर अब यूजर्स में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह अपने आप को जया बच्चन में क्यों बदल रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है जूनियर जया बच्चन। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वह जया बच्चन की तरह बिल्कुल नहीं है बल्कि वह खुशमिजाज इंसान हैं।

काजोल के काम की अगर बात करें तो उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की वजह से अपनी खास पहचान बॉलीवुड में बनाई है। लेकिन फिलहाल वह बॉलीवुड से दूर हैं। उनकी इक्का दुक्का फिल्में अब भी आती रहती हैं। साल 2024 में वह कृति सेनन के साथ दो पत्ती नाम की फिल्म में नजर आई थी। इससे पहले वह 2023 में लस्ट स्टोरी सीजन 2 में नजर आई थी। वहीं साल 2020 में वह तानाजी नाम की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आई थी।

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना